बिहार के नालंदा जिले के शीतला मंदिर में भगदड़ मचने से आठ लोगों की मौत हो गई है,जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. खबरों के अनुसार, चैत्र माह के अंतिम मंगलवारको शीतला माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रार्थना करने और आशीर्वादलेने के लिए एकत्रित हुए थे. मंदिर में पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था लगभग न केबराबर थी. इसी बीच, प्रार्थना करने की हड़बड़ी में कुछ श्रद्धालुओं ने कतार तोड़ दीऔर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने लगे.