उज्जैन में मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना बचपन का घर, पूजा के बाद चलाया हथौड़ा
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पुश्तैनी घर के एक हिस्से को खुद तोड़कर सड़क चौड़ीकरण की शुरुआत की. 730 मीटर लंबे सड़क हिस्से को 15 मीटर चौड़ा करने के लिए करीब 270 अन्य निर्माण भी आंशिक रूप से हटाए जा रहे हैं.