KPSC पेपर लीक मामले में खुलासा, 14 टॉपर्स से 50 लाख तक वसूले, रिजॉर्ट में रटवाए जवाब
कर्नाटक KPSC वेटरिनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक और रिश्वतखोरी की जांच चल रही है. आरोप है कि 14 टॉप रैंकर्स को फायदा पहुंचाया गया और उम्मीदवारों से चयन के बदले लाखों रुपये लिए गए. जानें पूरा मामला.