उत्तर प्रदेश के बरेली में एक चौंकाने वाली घटना हुई: बजरंग दल के सदस्य एक कैफेमें नर्सिंग स्टूडेंट की छोटी सी बर्थडे पार्टी में घुस गए और दो मुस्लिम मेहमानोंपर 'लव जिहाद' का आरोप लगाया. उन्होंने एक लड़के और बीच-बचाव करने वाली एक लड़की परहमला किया. पार्टी की ऑर्गनाइज़र महिला ने बताया: "ज़्यादातर मेहमान हिंदू थे,सिर्फ़ दो मुस्लिम मौजूद थे. लव जिहाद का दावा बेबुनियाद है, और ऑनलाइन शेयर किए गएवीडियो में सिर्फ़ अधूरा फुटेज दिखाया गया है." पुलिस जांच में छात्रों की कोई गलतीनहीं पाई गई, लेकिन दो मुस्लिम लड़कों और एक कैफे स्टाफ को शांति भंग करने के आरोपमें बुक किया गया. क्या है पूरा मामला, जानने के लिए देखें वीडियो.