The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Zoya And Ayan Twins Lost Their Life During Heavy Shelling And Artillery By Pakistan

पाकिस्तान की गोलाबारी में जुड़वा बच्चों की जान गई, पिता भी अस्पताल में भर्ती

Twins Lost Life In Pakistan Shelling: पाकिस्तान की गोलाबारी में न सिर्फ उनका घर तबाह हुआ बल्कि उनके मौसा और मौसी की भी जान चली गई. उनका परिवार दो महीने पहले ही बेहतर एजुकेशन सुविधाओं की तलाश में पुंछ शिफ्ट हुआ था.

Advertisement
Zoya And Ayan Twins Lost Their Life During Heavy Shelling And Artillery By Pakistan
परिवार के साथ अयान और ज़ोया. (फोटो- इंडिया टुडे)
pic
कमलजीत संधू
font-size
Small
Medium
Large
14 मई 2025 (पब्लिश्ड: 02:03 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

7 मई को पाकिस्तान की गोलाबारी में पुंछ में दो जुड़वा बच्चों की जान (Twins Lost Life In Pakistan Shelling) चली गई. इनके नाम ज़ोया और अयान हैं. दोनों पिछले महीने ही 12 साल के हुए थे. एक-दूसरे के बड़े-छोटे होने में सिर्फ पांच मिनट का ही अंतर था. परिवार का दर्द यहीं तक सीमित नहीं है. ज़ोया और अयान के पिता रमीज़ खान भी पाकिस्तान की गोलाबारी में घायल हुए थे. फिलहाल वह जम्मू के एक अस्पताल के ICU में नाज़ुक हालत में भर्ती हैं. उन्हें मालूम भी नहीं है कि वह अपने दोनों बच्चों को खो चुके हैं.

इंडिया टुडे से जुड़ी कमलजीत संधू की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की गोलाबारी में न सिर्फ उनका घर तबाह हुआ बल्कि उनके मौसा और मौसी की भी जान चली गई. उनका परिवार दो महीने पहले ही बेहतर एजुकेशन सुविधाओं की तलाश में पुंछ शिफ्ट हुआ था.

Image embed
उम्र में 5 मिनट का ही था अंतर. (फोटो- इंडिया टुडे)

वहीं, ज़ोया और अयान की मां उर्षा खान मानसिक रूप से टूट चुकी हैं. एक मां के तौर पर अपने दोनों बच्चों को खो देने और अस्पताल के बेड पर अपने पति को देखते रहने के दुख से रोज़ाना दो-चार हो रही हैं. उनके क़रीबी रिश्तेदारों मारिया और सोहेल खान से हमने बात की और परिवार का दर्द साझा किया. आंखों से आंसू बहते हुए मारिया ने कहा,

Image embed

Image embed
पिछले महीने ही 12 साल के हुए थे दोनों. (फोटो- इंडिया टुडे)

उन्होंने आगे कहा, 

Image embed

पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी का मंज़र बताते हुए मारिया और सोहेल कहते हैं,

Image embed

उन्होंने कहा कि लोगों की जान जाना बेहद दुखद है. सीज़फायर से कुछ राहत की उम्मीद है. लेकिन पाकिस्तान की सीमा पर रहने वाले लोगों के लिए कुछ किया जाना चाहिए. यह घटना पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ा झटका है.

वीडियो: J&K के शोपियां में इंडियन आर्मी ने मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी मार गिराए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()