होटल में शराब के साथ वियाग्रा लिया था, गर्लफ्रेंड के सामने ही युवक की मौत हो गई
लखनऊ से ग्वालियर बिज़नेस टूर के लिए गया था. मौत से कुछ देर पहले गर्लफ्रेंड उससे मिलने होटल आई थी. इस दौरान उसे घबराहट और बेचैनी होने लगी. पुलिस को होटल के रूम से शराब की बोतल और सेक्स पावर बढ़ाने की दवा (Viagra) मिली है.

लखनऊ के एक युवक की मध्य प्रदेश में हालत बिगड़ने से मौत हो गई. युवक ग्वालियर के एक होटल रूम में ठहरा था. मौत से कुछ देर पहले उसकी गर्लफ्रेंड उससे मिलने होटल आई थी. वह दिल्ली से यहां पहुंची थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शुरुआती जांच में पुलिस को होटल के रूम से शराब की बोतल और सेक्स पावर बढ़ाने की दवा (Viagra) मिली है.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना ग्वालियर के थाटीपुर स्थित मैक्सन होटल की है. दिव्यांशु नाम के शख्स ने होटल रूम किराए पर लिया था. वह प्राइवेट कंपनी में काम करता था और ग्वालियर बिज़नेस टूर के लिए आया था. पुलिस ने दावा किया कि 14 जनवरी की रात को दिव्यांशु होटल रूम में मौजूद था. उसने अपनी गर्लफ्रेंड को दिल्ली से बुलाया हुआ था. इस दौरान होटल रूम में दिव्यांशु ने कथित तौर पर शराब पी और सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा ली. पुलिस को इससे जुड़ी कुछ चीजें कमरे से मिली हैं. गर्लफ्रेंड के होटल रूम में आने के बाद दोनों करीब एक घंटे तक होटल रूम में रहे.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे दिव्यांशु की हालत बिगड़ने लगी. इस दौरान उसे घबराहट और बेचैनी होने लगी. वह पसीने-पसीने हो गया. उसे ऐसी अवस्था में देखने के बाद गर्लफ्रेंड ने इसकी सूचना तुरंत होटल स्टाफ को दी. इसके बाद होटल स्टाफ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची. यहां इलाज शुरू होने से पहले ही दिव्यांशु ने दम तोड़ दिया.
डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि नशे के बाद सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा की ओवर डोज़ की वजह से शख्स की मौत हुई है. मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल सकेगी. ASP अखिलेश रेनवाल के बताया कि लखनऊ से मृतक के परिजनों के आने पर ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा. पुलिस दिव्यांशु की गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ करेगी.
शराब के Viagra है डेडली कॉम्बिनेशन!
डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि शराब के साथ वियाग्रा लेना जोखिम भरा हो सकता है. वरिष्ठ सेक्सोलॉजिस्ट और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. प्रकाश कोठारी कहते हैं,
PDE-5 ग्रुप की दवाइयों जिन्हें वियाग्रा भी कहते हैं का हार्ट और ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है. यह खून की धमनियों को चौड़ा करके ब्लड फ्लो बढ़ाता है, जिससे बीपी कम होता है. शराब भी बीपी को कम ही करती है. दोनों को साथ लेने से बीपी बहुत काफी कम हो सकता है. इसकी वजह से घबराहट, चक्कर, बेहोशी कुछ हद तक हो सकती है. लेकिन मेरे अनुभव में शराब के साथ वियाग्रा लेने की वजह से जान जाने का मामला सामने नहीं आया है.
डॉ. कोठारी ने बताया कि इन दवाओं को लेने के बाद अभी तक कोई गंभीर शिकायत नहीं. इन दवाओं को 24 घंटे में एक बार ही लेना चाहिए. अगर बीपी की दवा ले रहे हैं और उसके साल्ट में नाइट्रेट है, साथ ही अगर कोई प्रोस्टेट की परेशानी में अल्फा ब्लॉकर युक्त दवा ले रहा है तो ये दवाएं नहीं ली जातीं.
वीडियो: MCA के कार्यक्रम में पहुंचे विनोद कांबली, सुनील गावस्कर के पैर छुए

.webp?width=60)


