The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Yogi Adityanath Mother Indecent Comment Mualana Abdullah Saleem Bihar Uttar Pradesh

सीएम योगी की मां पर की अभद्र टिप्पणी, मौलाना सलीम पर 21 लाख का ईनाम, 83 थानों में केस दर्ज

CM Yogi Adityanath Mother: यूपी के अलग-अलग जिलों के 83 थानों में मौलाना सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. उनके पुतले जलाए गए और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई.

Advertisement
pic
pic
मौ. जिशान
| आशीष श्रीवास्तव
9 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 02:54 PM IST)
Yogi Adityanath, Yogi Adityanath Mother, Indecent Comment, Mualana Abdullah Saleem
आरोप है कि मौलाना अब्दुल्लाह सलीम (दाएं) ने एक धार्मिक जलसे में कथित बयान दिया था. (ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. यूपी के अलग-अलग जिलों के 83 थानों में मौलाना सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. उनके पुतले जलाए गए और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई. प्रदर्शनकारियों ने मौलाना सलीम का सिर कलम करने वाले को 21 लाख रुपये का इनाम देने का भी ऐलान किया.

वाराणसी में मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के पुतले के साथ भारी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता जुटे, तो बलरामपुर में मौलाना सलीम के खिलाफ FIR दर्ज की गई. आजतक से जुड़े आशीष श्रीवास्तव, अंकित मिश्रा और रोशन जायसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने मौलाना सलीम की तस्वीर लगे पुतले को चप्पलों और लाठियों से पीटा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया.

बलरामपुर के कोतलवाली नगर थाने में BJP जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने मौलाना सलीम के खिलाफ FIR दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि मौलाना सलीम ने ना केवल सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी की, बल्कि गौकशी कानून के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भड़काया भी है. उन्होंने मौलाना सलीम को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

maulana yogi
मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ FIR दर्ज. (ITG)

वाराणसी में भी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता गोरखनाथ मंदिर से अपने केंद्रीय कार्यालय पर इकट्ठा हुए. वे जुलूस की शक्ल में कई रास्तों से मौलाना सलीम के पुतले को लेकर प्रदर्शन करते हुए निकले. मैदागिन चौराहे पर पहुंचते ही उन्होंने भारी विरोध और नारेबाजी के साथ मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के पुतले को आग के हवाले कर दिया.

7 मार्च को राजधानी लखनऊ में भी प्रदर्शन हुआ. एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि खुद को चतुर्वेदी लिखने वाले ऐसे मौलाना को चतुर्वेदी नाम लिखने का अधिकार किसने दिया? प्रदर्शनकारियों ने अटल चौराहे पर जुटकर मौलाना सलीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने शासन-प्रशासन को चार दिन के अंदर मौलाना सलीम के खिलाफ एक्शन लेते हुए जेल भेजने की मांग की है.

वीडियो: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की नाराजगी पर ममता बनर्जी ने क्या बोल दिया?

Advertisement

Advertisement

()