The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • yogi adityanath casteism remarks religion and caste jalore rajasthan

'जातियां समाज को व्यवस्थित करती हैं और जातिवाद... ', CM योगी का जाति व्यवस्था पर बड़ा बयान

CM Yogi Adityanat ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें आस्था का अनादर करती थीं, भारत की आस्था, सनातन की आस्था को रूढ़िवाद मानती थीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए, तो उन्होंने बताया कि सनातन धर्म, भारत की आस्था है.

Advertisement
pic
17 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 12:47 PM IST)
yogi adityanath, yogi adityanath caste, yogi adityanath rajasthan, yogi adityanath religion, jalore, jalore rajasthan
राजस्थान के सिरे मंदिर के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ. (ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म और जाति व्यवस्था पर बड़ी टिप्पणी की है. सोमवार, 16 मार्च को सीएम योगी ने राजस्थान के जालोर में एक मंदिर के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म समाज को जोड़ने का काम करता है, जबकि जातिवाद इसे कमजोर करने का काम करता है.

योगी आदित्यनाथ ने जालोर के सिरे मंदिर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म समाज को जोड़ने का काम करता है. उन्होंने यह भी कहा कि जातियां समाज को एक बेहतर ढंग से चलाने में मदद करती हैं. हालांकि, उन्होंने जातिवाद पर जरूर प्रहार किया,

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,

“धर्म जोड़ने का माध्यम बनना चाहिए. धर्म जोड़ता है. और जातियां समाज को व्यवस्थित रूप से, उस व्यवस्था को संचालित करने का माध्यम होंगी. लेकिन जातिवाद, उस व्यवस्था को खंडित करता है, कमजोर करता है.”

यूपी के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें आस्था का अनादर करती थीं, भारत की आस्था, सनातन की आस्था को रूढ़िवाद मानती थीं, अंधविश्वास मानती थीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए, तो उन्होंने बताया कि सनातन धर्म, भारत की आस्था है और आस्था के बिना कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारें जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर लोगों को बांटती थीं. देश के सामने कश्मीर, नक्सलवाद और भाषा और जाति आधारित झगड़े थे. उन्होंने यह भी कहा कि दलित और गरीब समेत दबे-कुचले तबके को सरकार का फायदा नहीं पहुंचता था. सीएम योगी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद इसमें सुधार हुआ है.

यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार पूरे देश में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान दे रही है.

वीडियो: बिहार में एक नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद मौत, पोस्ट मॉर्टम ने बताया सच

Advertisement

Advertisement

()