PM मोदी ने एक दिन के लिए 6 महिलाओं को सौंपे अपने सोशल मीडिया अकाउंट, ये सब हैं कौन?
PM Narendra Modi ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स - Instagram और X - को संभालने की जिम्मेदारी 6 महिलाओं को दी है. उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है.
.webp?width=210)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स - Instagram और X - को संभालने की जिम्मेदारी 6 महिलाओं को दी है. इन महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं. ये महिलाएं देश के अलग-अलग इलाकों से हैं.
पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “महिला दिवस पर हम अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है. आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टीज़ को उन महिलाओं की ओर से संभाला जाएगा, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं.”
अब आपको उन 6 महिलाओं के बारे में बताते हैं जो PM Modi के सोशल मीडिया accounts हैंडल कर रही हैं.
1- वैशाली रमेशबाबू: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से हैं. वैशाली रमेशबाबू chess player माने शतरंज की खिलाड़ी हैं और 6 साल की उम्र से ही खेल रही हैं. 2023 में उन्होंने शतरंज के ग्रैंडमास्टर का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया. उन्होंने Women's World Blitz Chess Championship 2024 में ब्रान्ज़ मेडल जीता था.
2- अनीता देवी: बिहार के नालंदा से. 'बिहार की मशरूम लेडी' के नाम से मशहूर अनीता देवी ने 2016 में माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी की स्थापना की. मशरूम की खेती के माध्यम से उन्होंने न केवल सैकड़ों गांव में महिलाओं के भले के लिए काम किया है, बल्कि उनके लिए रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं.
3- डॉक्टर अंजलि अग्रवाल: दिल्ली से हैं. डॉ. अंजलि अग्रवाल सामर्थ्यम सेंटर फॉर यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी की संस्थापक हैं. अंजलि अग्रवाल ने तीन दशकों से अधिक समय से विकलांग लोगों के लिए भारत भर में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों को अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
4- अजयता शाह: राजस्थान से हैं. फ्रंटियर मार्केट्स की संस्थापक और सीईओ, अजयता शाह ने 35,000 से अधिक डिजिटल रूप से सक्षम महिला उद्यमियों को सशक्त बनाया है.
5- एलिना मिश्रा: ओडिशा के भुवनेश्वर से हैं.
6- शिल्पी सोनी: मध्य प्रदेश के सागर जिले से हैं.
एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में शुमार हैं. एलिना मिश्रा मुंबई में स्थित Bhabha Atomic Research Centre(BARC) में एक परमाणु वैज्ञानिक हैं, जबकि शिल्पी सोनी Indian Space Research Organisation (ISRO) में एक Space Scientist हैं.
वैसे ये पहली बार नहीं है जब महिलाएं प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट संभाल रही हैं. 2020 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को सात सफल महिलाओं की ओर से संचालित किया गया था.
वीडियो: रेल मंत्रालय ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर ये तस्वीर डाली और बवाल हो गया!

.webp?width=60)

