झींगा मछली की एक प्लेट का बिल 32 हज़ार रुपये, चाइनीज़ रेस्टोरेंट ने तो हद कर दी
महिला को झींगा मछली के लिए 32 हज़ार रुपये का बिल चुकाना पड़ेगा. सात लोगों के साथ कैंटन लेन चाइनीज़ रेस्टोरेंट में गई थीं. बिल में झींगा मछली की ही कीमत इतनी थी उनके होश उड़ गए.

ऑस्ट्रेलिया की एक महिला को झींगा मछली के लिए 32 हज़ार रुपये का बिल चुकाना पड़ेगा. वह चाइनीज़ रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी. महिला ने घटना की पूरी जानकारी सोशल मीडिया पर बयान की.
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, महिला का नाम Reanna Ho है. वह ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की रहने वाली हैं. बीते शुक्रवार को वह सात लोगों के साथ शहर के कैंटन लेन चाइनीज़ रेस्टोरेंट में गई थीं. यहां उन्होंने आठ डिश ऑर्डर की थीं. इसमें झींगा मछली भी शामिल थी. बिल में झींगा मछली की ही कीमत इतनी थी उनके होश उड़ गए. मछली की कॉस्ट 380 डॉलर थी. इंडियन करेंसी में इसकी कीमत 32,867 रुपये है. यह बिल में सबसे महंगी थी.
दावा है कि महिला को इसके दाम के बारे में पहले नहीं बताया गया था. महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा,
महिला ने अगले दिन रेस्टोरेंट को कॉल करके इसके पीछे की वजह को जाना. तब उन्हें पता चला कि झींगा मछली की कीमत 74.25 डॉलर प्रति किलो है. महिला का कहना था कि अगर दाम इस तरह बढ़ाए गए तो ऑर्डर करते टाइम रेस्टोरेंट को उन्हें इस बात की जानकारी देनी चाहिए थी.
महिला ने कहा,
रेस्टोरेंट ने कहा,
अब महिला के पोस्ट पर लोग अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग चाइनीज़ रेस्टोरेंट की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि कस्टमर बढ़-घटे दामों की जानकारी दी जानी चाहिए. कुछ लोगों ने तो घटना पर दुख जताया.
वीडियो: दुनियादारी: गाजा सीजफायर डील कैसे हुई? क्या जंग वाकई रुक जाएगी?

.webp?width=60)

