खूबसूरत लोकेशन को पिकनिक स्पॉट बना कर बैठ गए, पीछे से हाथी चिंघाड़ता हुआ आया
वीडियो में एक व्यक्ति खाना बनाता दिख रहा है. उसके आस-पास मौजूद लोगों को मौज मस्ती करते और घूमते हुए देखा जा सकता है. तभी जंगल की तरफ से एक हाथी सीधा उनकी तरफ चिंघाड़ता हुआ आता है.

सोशल मीडिया पर एक पिकनिक स्पॉट पर अफरातफरी मचने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जहां एक जंगली हाथी ने पिकनिक मना रहे कुछ लोगों को दौड़ा दिया. हाथी के आते ही लोग अपना सामान छोड़ भागने लगते हैं. इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) ऑफिसर प्रवीण कासवान ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. हालांकि वीडियो की लोकेशन को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है. लेकिन लोग पिकनिक मनाने वालों की आलोचना कर रहे हैं.
शुक्रवार 13 जून को प्रवीण कासवान ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में चेतावनी देते हुए लिखा,
वीडियो में एक व्यक्ति खाना बनाता दिख रहा है. उसके आस-पास मौजूद लोगों को मौज मस्ती करते और घूमते हुए देखा जा सकता है. तभी जंगल की तरफ से एक हाथी सीधा उनकी तरफ चिंघाड़ता हुआ आता है. हाथी को देख वहां मौजूद सब लोग अपना सामान छोड़ जान बचाकर इधर-उधर भागने लगते हैं. पीछे से एक महिला की आवाज भी सुनी जा सकती है जो बार-बार चिल्लाकर कहती है- “भागो मत!”
इसे भी पढ़े - जापान में सेक्स थीम वाले 'लव होटल्स' का जबरदस्त क्रेज, साल में '50 करोड़' बार होते हैं यूज
वीडियो में एक दफा हाथी भागते हुए कुछ लोगों की ओर मुड़ता है और चिंघाड़ता है. हालांकि इसके ठीक बाद हाथी सीधा नदी की ओर बढ़ जाता है. नदी पार कर वो वापस जंगल की ओर चला जाता है. इस दौरान हाथी के सामने एक कार आती है, लेकिन वो बिना कोई नुकसान पहुंचाए अपने रास्ते बढ़ता जाता है.
वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. रवींद्र नाम के यूजर ने एक्शन की डिमांड करते हुए लिखा,
गीना नाम की यूजर ने लिखा,
राहुल सिंह नाम के यूजर ने लिखा,
इसके अलावा कुछ यूजर्स ने वीडियो में दिख रहे सिलेंडर की ओर इशारा किया. कुछ ने जंगल में कचरा फैलाने का मुद्दा उठाया.
इससे पहले भी कई बार वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे संवेदनशील इलाकों में पिकनिक मनाने या घूमने जाने से बचें, जहां हाथी या अन्य वन्यजीवों की आवाजाही रहती हो.
वीडियो: प्लेन क्रैश में बचने वाले इकलौत शख्स ने हादसे के बारे में क्या खुलासा किया

.webp?width=60)

