The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • western UP baghpat stage Collapsed during jain nirvan mohatsava

यूपी के बागपत में स्टेज टूटा, 7 की जान गई, 40 घायल, घायलों को ठेलों से अस्पताल पहुंचाया गया

Baghpat Stage Collapsed: स्टेज टूट जाने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई. क़रीब 40 लोग घायल हैं. इनमें बच्चे और महिलाएं भी हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
western UP baghpat stage collasped during jain nirvan mohatsava
श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में बना मंच टूटा. (फोटो- आजतक)
pic
रिदम कुमार
28 जनवरी 2025 (Updated: 28 जनवरी 2025, 01:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में धार्मिक कार्यक्रम में हादसा का जानकारी सामना आई है. यहां स्टेज टूट जाने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई. क़रीब 40 लोग घायल हैं. इनमें बच्चे और महिलाएं भी हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. मौके पर बचाव का काम किया जा रहा है.

आजतक की ख़बर के मुताबिक, बड़ौत में आदिनाथ भगवान के निर्वाण के लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था. प्रोग्राम जैन कॉलेज फील्ड में आयोजित किया गया था. इसी दौरान लकड़ी से बना मंच अचानक भरभराकर गिर गया. दर्जनों लोग उसके नीचे दब गए. मौके पर भगदड़ मच गई. हादसे के पहले की कई तस्वीर में दिख रहा है कि मंच तक पहुंचने के लिए लकड़ी की सीढ़ियां बनाई गई थीं. मंगलवार को समारोह के दौरान मंच पर लोगों की भीड़ ज़्यादा हो गई. इसकी वजह से लकड़ी से बना मंच वज़न नहीं सह पाया.

हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसमें कई लोग बेहोशी की हालत में फर्श पर गिरे नज़र आ रहे हैं. फौरन एंबुलेंस नहीं पहुंच पाने की वजह से घायलों को रिक्शा और ठेलों से ही अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसे की सूचना के बाद डीएम, पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. डीएम अस्मिता लाल ने कहा, 

यह प्रोग्राम 30 बरसों से आयोजित हो रहा है. अभी तक 5 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है. 40 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायलों का इलाज जारी है. कार्यक्रम जैन समाज का था. फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है.

दूसरी तरफ, घटना को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने को कहा है. बचाव कार्य में तेज़ी लाने का निर्देश दिया है. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

बताया गया कि शुरुआती इलाज के बाद 20 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है. बाकी लोगों का इलाज जारी है. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति कंट्रोल में हैं. यह कार्यक्रम कई बरसों से आयोजित हो रहा है. आयोजकों ने इसकी परमिशन भी ली थी. मामले की जांच शुरू कर दी है. स्टेज गिरने की असल वजह जांच के बाद ही सामने आ सकेगी.

वीडियो: तारीख: इतिहास की वो तस्वीरें जिन्होंने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया

Advertisement

Advertisement

()