The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • west bengal tamilnadu kerala assam puducherry election dates declared by eci

बंगाल, असम, केरलम्, तमिलनाडु में चुनाव की तारीखों का ऐलान, कब-कब होगी वोटिंग?

Election Dates Declared: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. चार राज्यों में एक चरण में चुनाव होगा जबकि बंगाल में दो चरणों में वोटिंग कराई जाएगी.

Advertisement
assembly election dates
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है. (India Today)
pic
राघवेंद्र शुक्ला
15 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 04:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

केंद्रीय चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनावों का ऐलान कर दिया है. असम, केरल, पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव होंगे. तारीख होगी 9 अप्रैल. तमिलनाडु में भी वोटिंग एक ही चरण में 23 अप्रैल को होगी. पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण में वोटिंग 23 अप्रैल को होगी. दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा. 4 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. 

किन राज्यों में कब चुनाव

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में चुनाव होंगे. 4 मई को नतीजे आएंगे

केरल में एक ही चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे. नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

पुडुचेरी में भी असम और केरल में चुनाव वाले दिन ही 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. 

तमिलनाडु में 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी.

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसबा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को और बाकी 152 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. 

सभी पांच राज्यों में 4 मई को नतीजे आएंगे. 

 

 

वीडियो: LPG संकट की वजह से Delivery Partners की नौकरी चली जाएगी?

Advertisement

Advertisement

()