The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • West Bengal CISF jawan rape 10 year old girl giving mangoes asansol police arrested

बंगाल में CISF जवान ने की बच्ची से रेप की कोशिश, आम देने के बहाने ले गया, हुआ अरेस्ट

West Bengal: आरोप है कि CISF जवान ने बच्ची को अपने क्वार्टर के अंदर ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की. गुस्साए लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सड़क जाम कर दी.

Advertisement
pic
28 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 09:35 AM IST)
West Bengal, CISF Rape, cisf, cisf jawan, cisf jawan arrested, asansol
पुलिस ने आरोपी CISF जवान रमाकांत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया. (ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने एक 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की. घटना रविवार, 26 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे शीतलपुर के लाल बाजार के पास CISF कैंप के नजदीक हुई. आरोपी जवान रमाकांत विश्वकर्मा कथित तौर पर आम देने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया था.

इंडिया टुडे से जुड़े तपस की रिपोर्ट के मुताबिक, दो नाबालिग बच्चियां- एक 5 साल और दूसरी 10 साल की आम तोड़ने के लिए CISF कैंप के पास गईं. CISF के जवान रमाकांत विश्वकर्मा (उम्र करीब 40 साल) ने उन दोनों को देखा. पीड़िता के पिता ने स्थानीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के ट्रेड यूनियन नेता रतन मशीह और अन्य लोगों के साथ कोटली थाने के सकतोड़िया चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दी.

शिकायत में बताया कि CISF जवान ने दोनों बच्चियों से बात की और ज्यादा आम देने का लालच देकर दोनों को अपने क्वार्टर ले गया. आरोपी ने कथित तौर पर छोटी बच्ची को बाहर खड़ा किया और 10 साल की बच्ची को अंदर ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की. इस दौरान बच्ची ने जोर से चीख-पुकार मचाई, जिससे जवान घबराकर स्कूटी से फरार हो गया.

बच्ची के शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए. उन्होंने शीतलपुर CISF कैंप के पास तीन नंबर गेट पर सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, तब तक सड़क जाम रहेगी. इस बीच, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने CISF जवान रमाकांत विश्वकर्मा के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 के तहत मामला दर्ज किया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता चंदन आचार्य ने कहा कि पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि उसे 4 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया और सस्पेंड भी कर दिया गया है.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. अधिकारियों ने साफ किया कि आरोपी CISF जवान का चुनाव से जुड़े कामों से कोई लेना-देना नहीं था, बल्कि वह इलाके की कोयला खदानों की सुरक्षा में रेगुलर तैनात था.

वीडियो: मीटिंग में ऐसा क्या हुआ कि ममता बनर्जी ने गुस्से में अपनी सभा छोड़ दी?

Advertisement

Advertisement

()