The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Vinesh Phogat and Bajrang Punia strongly criticized Brij Bhushan Sharan Singh road show in ayodhya

बृजभूषण सिंह के खिलाफ पॉक्सो केस बंद होने के बाद विनेश फोगाट ने कौन-सा शेर लिख दिया?

पहलवान Vinesh Phogat और Bajrang Punia ने Brij Bhushan Sharan Singh के रोड शो की कड़ी आलोचना की. बजरंग पूनिया ने इस मामले में पहले पोस्ट किया. उन्होंने रोड शो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बृजभूषण के खिलाफ अभी 6 मामले कोर्ट में पेंडिंग हैं.

Advertisement
Brij Bhushan Sharan Singh, Vinesh Phogat, Bajrang Punia
बृजभूषण शरण सिंह (बाएं) पर विनेश फोगाट (बीच में) और बजरंग पूनिया (दाएं) ने निशाना साधा. (PTI)
pic
मौ. जिशान
28 मई 2025 (अपडेटेड: 28 मई 2025, 07:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पॉक्सो केस बंद होने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्ट (BJP) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रोड शो निकाला तो रेसलिंग स्टार विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया. बजरंग ने आरोप लगाया कि बृजभूषण यह सब शक्ति प्रदर्शन के लिए कर रहे हैं. उनका कहना है कि इससे पीड़ित महिला पहलवानों को दबाव डालकर केस वापस लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

दरअसल, हाल ही में बृजभूषण को एक नाबालिग महिला पहलवान के यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट से राहत मिली है. पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को पटियाला हाउस कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद केस ही बंद हो गया है. 27 मई को वो अयोध्या आए और एक रोड शो निकाला.

Embed

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने इसकी कड़ी आलोचना की. बजरंग पूनिया ने इस मामले में पहले पोस्ट किया. उन्होंने रोड शो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बृजभूषण के खिलाफ अभी 6 मामले कोर्ट में पेंडिंग हैं. उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है,

Embed

बजरंग ने आगे लिखा,

Embed
Embed

विनेश फोगाट ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बजरंग के पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने शायर अर्जुन सिंह चांद की लिखी एक शायरी की कुछ पंक्तियों का जिक्र किया,

Embed
Embed

इस बीच बृजभूषण ने अपने रोड शो के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे थे, और कोर्ट ने उनका पक्ष सही माना है. उन्होंने यह भी कहा कि वे महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करते हैं, लेकिन ऐसे कानूनों का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. उन्होंने केंद्र से इन कानूनों के दुरुपयोग को रोकने की मांग की है.

वीडियो: 'पुतिन आग से खेल रहे हैंं', ट्रंप का या बयान रूस को पसंद नहीं आया है

Advertisement

Advertisement

()