The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Vijay Rally Stampede PM Narendra Modi expressed grief Karur incident Tamil Nadu government Rs 10 lakh compensation

तमिलनाडु में भगदड़ से मौत का आंकड़ा 38 पहुंचा, गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी

Vijay Karur Stampede: विजय की रैली के लिए परमिशन लेटर में आयोजकों को लगभग 10,000 लोगों के आने की उम्मीद थी. Tamil Nadu के अधिकारियों का अनुमान है कि सिर्फ 1.20 लाख वर्ग फुट में फैली इस जगह पर लगभग 50,000 लोग इकट्ठा हो सकते हैं.

Advertisement
Vijay Rally Stampede, Vijay Rally, Karur, Karur rally, Karur rally death, vijay rally death
Karur
pic
प्रमोद माधव
font-size
Small
Medium
Large
27 सितंबर 2025 (अपडेटेड: 27 सितंबर 2025, 11:48 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

तमिलनाडु के करूर में एक्टर से राजनेता बने विजय की चुनावी रैली में कई लोग बेहोश हो गए और भगदड़ मच गई, जिसमें 38 लोगों की मौत की आशंका है. शनिवार, 27 सितंबर को हुए हादसे में जिन लोगों की जान गई, उनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करूर की घटना पर दुख जताया है. वहीं, तमिलनाडु सरकार ने करूर भगदड़ की घटना के पीड़ितों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है.

इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय भी एक्शन मोड में है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, करूर हादसे को लेकर गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से रिपोर्ट मांगी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तमिलनाडु के करूर जिले में मची भगदड़ पर गहरा दुख जाहिर किया. उन्होंने X पर लिखा,

Embed
Embed

विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की रैली में हुईं मौतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जाहिर किया है. उन्होंने X पर लिखा,

Embed
Embed

इंडिया टुडे से जुड़े प्रमोद माधव की रिपोर्ट के मुताबिक, करूर में विजय की रैली के लिए परमिशन लेटर में आयोजकों को लगभग 10,000 लोगों के आने की उम्मीद थी. हालांकि, अधिकारियों का अनुमान है कि सिर्फ 1.20 लाख वर्ग फुट में फैली इस जगह पर लगभग 50,000 लोग इकट्ठा हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि विजय का प्लेन चेन्नई में लैंड हो चुका है.

गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट किया,

Embed
Embed

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी करूर की घटना पर दुख जताया. उन्होंने लिखा,

Embed
Embed

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा है कि वे पीड़ितों और उनके परिवारों की हर मुमिकन मदद करें. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से राहत एवं बचाव कार्यों में अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने की अपील की.

वीडियो: एमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुई 'अमर सिंह चमकीला', नॉमिनेशन में दिलजीत दोसांझ का भी नाम शामिल

Advertisement

Advertisement

()