The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Vijay Malya told to bombay high court cannot tell date to return india

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पूछी भारत लौटने की तारीख, भगोड़े विजय माल्या ने ये जवाब दिया

Vijay Malya की याचिका पर सुनवाई करते हुए Bombay High Court के चीफ जस्टिस चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम अंखड़ की बेंच ने कहा कि माल्या चाहते हैं कि कोर्ट उनकी याचिका पर विचार करे तो उन्हें भारत लौट आना चाहिए.

Advertisement
vijay malya fugitive businessmen britain bombay high court
विजय माल्या को भारत ने भगोड़ा घोषित कर रखा है. (इंडिया टुडे)
pic
आनंद कुमार
18 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 08:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत में धोखाधड़ी और मनीलॉन्ड्रिंग से जुड़े मुकदमों का सामना कर रहे ‘भगोड़ा कारोबारी’ विजय माल्या ने 18 फरवरी को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि वह भारत लौटने की कोई समयसीमा नहीं बता सकता. माल्या ने कोर्ट को बताया कि उसके ब्रिटेन छोड़ने पर वहां की कोर्ट ने कानूनी रोक लगा रखी है और उसके पास भारतीय पासपोर्ट भी नहीं है. बॉम्बे हाईकोर्ट में विजय माल्या ने ‘फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट, 2018’ (FEO Act) की वैधता को चुनौती दी है. 

माल्या के याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उससे देश लौटने की तारीख पूछी जिस पर उसका ये जवाब आया. चीफ जस्टिस चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम अंखड़ की बेंच ने कहा कि माल्या चाहते हैं कि कोर्ट उनकी याचिका पर विचार करे तो उन्हें भारत लौट आना चाहिए. बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके जवाब में माल्या की तरफ से बताया गया कि वह भारत वापसी की कोई निश्चित तारीख नहीं बता सकते क्योंकि उनके पास भारतीय पासपोर्ट नहीं है. भारत सरकार ने 2016 में उसे रद्द कर दिया था. इसके अलावा ब्रिटेन की एक अदालत ने भी उनको देश छोड़ने पर रोक लगाई है. विजय माल्या के वकील अमित देसाई ने कोर्ट को बताया, 

Image embed

अमित देसाई ने इस बात पर भी जोर दिया कि FEO Act की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए माल्या का कोर्ट में उपस्थित होना जरूरी नहीं है. विजय माल्या ने निचली अदालत द्वारा उसे भगोड़ा घोषित करने के आदेश को चुनौती देने वाली अपील भी दायर की है. देसाई ने माल्या का बयान पढ़ते हुए कोर्ट को सुनाया, 

Image embed

बॉम्बे हाईकोर्ट की बेंच ने केंद्र सरकार को इस बयान पर एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब कोर्ट में दाखिल करने को कहा है. अब इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह में तय की गई है. 

वीडियो: भारत सरकार का ललित मोदी और विजय माल्या के वायरल वीडियो पर आया बयान

Advertisement

Advertisement

()