The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • vice president jagdeep dhankhar admitted to aiims pm modi visits hospital to check on his health

जगदीप धनखड़ की अचानक बिगड़ी तबियत, AIIMS में भर्ती, पीएम मोदी देखने पहुंचे

उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar को सीने में दर्द के साथ बेचैनी हुई, जिसके बाद उन्हें AIIMS में एडमिट कराया गया. अब कैसी है हालत?

Advertisement
vice president jagdeep dhankhar admitted to aiims pm modi visits hospital to check on his health
जगदीप धनखड़ को दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. (तस्वीर-इंडिया टुडे)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
9 मार्च 2025 (अपडेटेड: 9 मार्च 2025, 04:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को रविवार, 09 मार्च को दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक 73 साल के धनखड़ को सीने में दर्द और बेचैनी के चलते अस्पताल ले जाया गया है. जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रही है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एम्स जाकर उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य का जायजा लिया है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा,

Embed
Embed

वहीं, पीएम मोदी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने लिखा,

Embed
Embed

सूत्रों ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात के दरमियान बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स में भर्ती कराया गया. 73 वर्षीय धनखड़ को रात करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया. खबर है कि उनकी हालत में पहले से काफी सुधार है. उन्हें डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नज़र रख रही है.

ये भी पढ़ें- CO अनुज चौधरी के सपोर्ट में बोले योगी आदित्यनाथ, अपने राजनीतिक भविष्य और महाकुंभ भगदड़ पर भी बहुत कुछ कह गए

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर राजीव नारंग की देखरेख में चल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया है. उपराष्ट्रपति का हालचाल जानने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एम्स पहुंचे. उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है.

वीडियो: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंच से कृषि मंत्री शिवराज को चेताया, बोले- 'कोई ताकत किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती...'

Advertisement

Advertisement

()