The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • veer soren death in manali grandson of Champai Soren Former Jharkhand CM

पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते की मनाली में मौत, दोस्तों के साथ घूमने गए थे

Manali Police ने कहा कि परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई है और शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं.

Advertisement
pic
pic
अर्पित कटियार
| मनमिंदर अरोड़ा
25 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 10:14 PM IST)
veer soren death in manali
वीर सोरेन (बाएं) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (दाएं) के पोते थे. (फोटो: सोशल मीडिया/ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मौत हो गई है (Veer Soren Death). वो अपने दोस्तों के साथ मनाली (हिमाचल प्रदेश) घूमने गए थे. 24 फरवरी की दोपहर उनकी मौत हो गई. खुद चंपई सोरेन ने इसकी पुष्टि की है. 25 फरवरी को परिजन उनका शव लेने मनाली पहुंचे. लेकिन उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, वीर सोरेन (20) चंपई सोरेन के बेटे बाबू लाल सोरेन के बेटे थे. 22 फरवरी को वो अपने पांच दोस्तों के साथ मनाली घूमने आए थे और सिमसा इलाके के एक होम स्टे में ठहरे हुए थे. अगले दिन सभी दोस्त सोलंग और सेथन इलाके में घूमने गए और शाम को होम स्टे वापस लौट आए. वीर सोरेन थोड़ी देर बाद सो गए. 

जब उनके दोस्तों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो वीर ने तेज सिरदर्द की शिकायत की. साथियों ने ऑनलाइन दवा मंगाकर खिलाई, जिसके बाद वो दोबारा सो गए. 24 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे दोस्तों ने कमरे से एक जोरदार आवाज सुनी. जब वे कमरे में पहुंचे तो वीर सोरेन बेड से नीचे गिरे हुए मिले. 

उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया. रास्ते में उनके मुंह से झाग निकलने लगा. डॉक्टरों ने काफी देर तक सीपीआर दिया, लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद मनाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. 

25 फरवरी की सुबह परिजन मनाली पहुंचे. वहीं चंपई सोरेन ने ‘X’ पर लिखा,

बड़े दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे प्रिय पोते वीर सोरेन का 24 फरवरी 2026 को असामयिक निधन हो गया है. हिमाचल प्रदेश के मनाली में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. वीर के जाने से हमारा परिवार बिखर गया है.

ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन को गुर्राहट तो दिखा दी, लेकिन 'कोल्हान के टाइगर' चम्पाई सोरेन के दांत कितने नुकीले हैं?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को शक है कि वीर सोरेन की मौत बहुत ऊंचाई पर होने वाली बीमारी (हाइपोक्सिमिया) की वजह से हुई होगी. पुलिस ने वीर सोरेन के साथ घूमने आए युवकों के बयान दर्ज कर लिए हैं.

मनाली DSP केडी शर्मा ने कहा कि परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली है और शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं. शव परिवार को सौंप दिया गया है. इसके बाद परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

वीडियो: दिल्ली आए चंपई, BJP में शामिल होने की अटकलों पर क्या बोले?

Advertisement

Advertisement

()