The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Valsad Jija Sali Robbery Duo Targeted Luxury Bungalows In Fortuner car Vapi Gujarat

गुजरात के अमीर जीजा-साली बने सुपर चोर, फॉर्च्यूनर में बैठकर बड़े-बड़े बंगले लूट डाले

नासिक से आया चोरों का ये गिरोह सफेद फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर पॉश इलाकों में बने आलीशान बंगलों को निशाना बनाता था. गिरोह वापी के GIDC के पॉश एरिया- गुंजन में बने एक ऑफिसर के बंगले में हुई चोरी की घटना में शामिल था. चोरों ने किचन का पिछला दरवाजा तोड़कर बंगले में एंट्री ली और बेडरूम में रखी तिजोरी से लाखों के सोने के गहने चुरा लिए.

Advertisement
pic
pic
शिवानी विश्वकर्मा
| प्रगति पांडे
7 मई 2026 (पब्लिश्ड: 06:58 PM IST)
Gujarat
गुजरात में जीजा-साली का चोर गैंग गिरफ्तार हुआ. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात के वलसाड में एक जीजा-साली की जोड़ी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर पॉश इलाकों में बने आलीशान बंगलों में चोरी करने का आरोप है. जीजा-साली की ये जोड़ी चोरी के लिए सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार का इस्तेमाल करती थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. दोनों को महाराष्ट्र के नासिक में ग्रीन वैली फार्महाउस से गिरफ्तार कर लिया गया है.

दिन में लग्जरी लाइफ और रात होते ही महंगे बंगलों पर धावा. लेकिन इनके कारनामे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. फॉर्च्यूनर में सवार होकर ये जीजा-साली शहर-शहर घूमते, रईस इलाकों की रेकी करते और फिर बंद पड़े आलीशान घरों को अपना निशाना बनाते थे. गुजरात की वलसाड पुलिस ने इन चोरों को इंटरस्टेट गिरोह का भंडाफोड़ करने के दौरान आलीशान फार्महाउस से पकड़ा. 

आजतक से जुड़े बृजेश दोषी की रिपोर्ट बताती है कि नासिक से आया चोरों का ये गिरोह सफेद फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर पॉश इलाकों में बने आलीशान बंगलों को निशाना बनाता था. गिरोह वापी के GIDC (Gujarat Industrial Development Corporation) के पॉश एरिया- गुंजन में बने एक ऑफिसर के बंगले में हुई चोरी की घटना में शामिल था. चोरों ने किचन का पिछला दरवाजा तोड़कर बंगले में एंट्री ली और बेडरूम में रखी तिजोरी से लाखों के सोने के गहने चुरा लिए.

चोरी का पता लगने पर जीआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई. तुरंत एक्शन लेते हुए वलसाड जिला पुलिस प्रमुख ने तत्काल जांच के आदेश दिए. और लोकल क्राइम ब्रांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इंवेस्टिगेशन शुरू की. इंवेस्टिगेशन के दौरान, एक सफेद फॉर्च्यूनर कार संदिग्ध पाई गई, जिसके आधार पर जांच महाराष्ट्र के नासिक तक पहुंची.

वलसाड के ड‍िप्टी एसपी बीएन दवे ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि चोरों का गिरोह नासिक के ग्रीन वैली फार्महाउस में छिपा हुआ है. इस सूचना के आधार पर, वलसाड पुलिस ने उस जगह पर छापा मारा और मुख्य आरोपी राजू कालमेघ और उसकी साली सोनिया पाटिल को गिरफ्तार कर लिया. ये दोनों एक हफ्ते से वापी में थे और उन्होंने चोरी के मकसद से बंगला पसंद करने के लिए रेकी की थी. इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

मामले की पुष्टि DSP बीएन दवे ने की. उन्होंने बताया,

'वापी GIDC थाना क्षेत्र में घर में चोरी की घटना हुई थी. घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों का नाम राजू कालमेघ और सोनिया पाटिल है. ये जीजा-साली हैं.'

पुलिस जांच के दौरान इस गिरोह के काम करने का तरीका सामने आया. ये चोर आलीशान जिंदगी जीते थे और चोरी करने के लिए फॉर्च्यूनर जैसी महंगी कार का इस्तेमाल करते थे, ताकि किसी को शक न हो. ये अपने साथ ऐसे आधुनिक औजार रखते थे जिनसे वे मिनटों में दरवाजे तोड़ सकते थे. पुलिस अभी जांच कर रही है कि इन दोनों के साथ कितने लोग शामिल है और अब तक ऐसी कितनी वारदातों को इन्होंने अंजाम दिया है.

वीडियो: पाकिस्तान के लिए सरकार ने तैयार की स्पोर्ट्स पॉलिसी, भारत बनाम पाक मैच का ऐलान

Advertisement

Advertisement

()