The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Uttarakhand Government Sealed 250 Illegal Madrassas Cleared 10000 Acres Encroachments Land

धामी सरकार ने 250 से ज्यादा मदरसे सील किए, वजह बताई- 'कट्टरपंथी पढ़ाई हो रही थी'

पुष्कर धामी ने बताया कि धार्मिक संरचनाओं के नाम पर राज्य में 10 हजार एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया था, जिसे अब हटा दिया गया है. इसके साथ ही सूबे में 250 से अधिक अवैध मदरसे चल रहे थे.जिन्हें अब सील कर दिया गया है.

Advertisement
Uttarakhand
उत्तरखंड सरकार ने 250 से अधिक अवैध मदरसों को किया सील. (फोटो- इंडिया टुडे)
pic
प्रगति पांडे
17 जनवरी 2026 (पब्लिश्ड: 03:20 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर अवैध मदरसों पर कड़ा रुख अपनाया है. सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि राज्य में 250 से अधिक अवैध मदरसों को सील कर दिया गया. साथ ही 10 हजार एकड़ से अधिक सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटा दिया गया है.  शनिवार, 17 जनवरी को पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने राज्य में अवैध मदरसों और सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण के हटाए जाने की ये जानकारी साझा की. मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा,

Embed

उन्होंने आगे अपने पोस्ट में लिखा कि धार्मिक संरचनाओं के नाम पर राज्य में 10 हजार एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया था, जिसे अब हटा दिया गया है. इसके साथ ही सूबे में 250 से अधिक अवैध मदरसे चल रहे थे, जिन्हें अब सील कर दिया गया है. इन अवैध मदरसों में नियमों के खिलाफ कट्टरपंथी शिक्षा दी जा रही थी.

Embed

यह भी पढ़ें: ईरान ने अचानक बंद किया एयरस्पेस, ये नो-फ्लाई जोन कब लगता है, इसे नहीं माना तो क्या होगा?

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा,

Embed

बता दें कि इस कार्रवाई को पहले भी राज्य में कई अवैध मदरसों के सील किया जा चुका है. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर, 2025 में मुख्यमंत्री धामी रुड़की में बीजेपी के नए कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य प्रशासन ने 9 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन को खाली कराया गया. साथ ही 250 से अधिक अवैध मदरसों को सील कराया. वहीं, 500 से अधिक अवैध निर्माण को भी ध्वस्त करा दिया गया है.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: साइना और पीवी सिंधु कैसे बनीं चैंपियन? पुलेला गोपीचंद ने बताई पूरी कहानी

Advertisement

Advertisement

()