The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Uttar Pradesh Vidhansabha budget session sp protest house adjourned

गले में बेड़ियां, हाथों में अस्थि कलश, यूपी विधानसभा में सपा ने यूं किया योगी सरकार का विरोध

Uttar Pradesh Vidhansabha के बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही है. SP विधायकों ने कुंभ भगदड़ समेत दूसरे मुद्दों को लेकर सदन के बाहर और अंदर जमकर हंगामा किया.

Advertisement
pic
18 फ़रवरी 2025 (अपडेटेड: 18 फ़रवरी 2025, 04:06 PM IST)
yogi adityanath sp atul pradhan akhilesh yadav
आशुतोष सिन्हा (बाएं) और अतुल प्रधान (दाएं) ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. (एक्स ग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhan Sabha) का बजट सत्र मंगलवार 18 फरवरी से शुरू हो गया है. बजट सत्र के पहले दिन सपा के सदस्यों ने विधानसभा के अंदर और बाहर जमकर हंगामा किया. महाकुंभ में मची भगदड़ और संभल जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ विरोध जताया. इस दौरान सपा के विधायक अतुल प्रधान गले में जंजीर डालकर सदन पहुंचे. वहीं एक और विधायक साइकिल पर अस्थि कलश लेकर सदन में आए.

सपा विधायक अतुल प्रधान हाथ में हथकड़ी और गले में बेड़ियां डालकर सदन पहुंचे. अतुल प्रधान ने कहा,

 अमेरिका में जिस तरह से भारतीयों को जंजीर से बांधकर भेजा गया है, उसकी गूंज पूरे हिंदुस्तान में हो रही है. इसी को लेकर हम विरोध जताने आए हैं.

सपा MLC आशुतोष सिन्हा साइकिल से अस्थि कलश लेकर विधानसभा पहुंचे. आशुतोष ने कहा, 

 ये अस्थि कलश सरकार को नैतिकता सिखाने के लिए है. वो इसे लोकतंत्र के मंदिर में स्थापित करेंगे. 

सपा विधायकों ने राज्यपाल आनंदीबेन के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा किया. जिसके चलते सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. सपा के सीनियर नेता सुधाकर सिंह ने बताया कि विधायकों ने संभल और कुंभ समेत तमाम मुद्दों पर सरकार की विफलताओं को लेकर धरना दिया है. वहीं सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बीजेपी सरकार को जन विरोधी और किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है. 

योगी ने विपक्ष से सहयोग की उम्मीद जताई थी

उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष से सहयोग की उम्मीद जताई थी. बजट सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 

हम उम्मीद करते हैं कि हार की हताशा से परेशान विपक्ष अपनी खुन्नस को सदन में नहीं उतारेगा. बल्कि सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग करेगा.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यूपी के इतिहास में बहुत कम बार ऐसा हुआ है जब इतने लंब समय के लिए सदन बुलाया गया हो. सदन की कार्यवाही ठीक से चले इसका दायित्व पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों का है. उन्होंने विपक्ष को आश्वासन देते हुए कहा कि विपक्ष जिस भी मुद्दे पर चर्चा की मांग करेगा सत्ता पक्ष उसका जवाब देगा.

वीडियो: पड़ताल: सीएम योगी का इस्तीफा मांगने पर Shankaracharya को पीटा गया? सच्चाई ये है

Advertisement

Advertisement

()