The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • uttar pradesh lamborghini high speed hits pedestrians and bike

कानपुर की VIP रोड पर बेकाबू लेम्बोर्गिनी, ऑटो और बाइक को रौंदा, 6 घायल

Lamborghini crash Kanpur: उत्तर प्रदेश में एक तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद बाइक सवार एक युवक 10 फीट उछलकर दूर फुटपाथ पर जा गिरा. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और गाड़ी जब्त कर ली है.

Advertisement
kanpur car accident
लक्ज़री कार लेम्बोर्गिनी ने बुलेट को कुचल दिया.
pic
शुभम कुमार
9 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 9 फ़रवरी 2026, 10:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ने 6 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया (Lamborghini hits pedestrians). गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार 10 फीट हवा में उछलकर फुटपाथ पर जा गिरा. कार ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी. फिर बाइक पर चढ़ गई. सड़क के किनारे खड़े लोग भी इसकी चपेट में आए. पुलिस ने मामले में एफआईआर तो दर्ज की है लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी कार चालक का नाम इसमें नहीं है.

खबर के मुताबिक, कानपुर के तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा लैंबोर्गिनी कार चला रहा था. वह ग्वालटोली इलाके के वीआईपी रोड पर अपनी गाड़ी लेकर निकला. रेव-3 मॉल के आसपास आते ही गाड़ी बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ऑटो को टक्कर मार दी. पास में खड़ी रॉयल एनफील्ड बाइक भी इसकी चपेट में आ गई. हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़े एक युवक तौफीक अहमद ने बताया,

Embed

एक और घायल सोनू त्रिपाठी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बुलेट से आए थे. बाइक साइड में लगाकर खड़े हुए ही थे कि तभी लैंबोर्गिनी तेज रफ्तार से आई. उसने पहले ऑटो को टक्कर मारी. फिर उनकी बाइक को कुचल दिया. टक्कर के बाद उनके भाई तकरीबन 10 फीट उछलकर दूर फुटपाथ पर जा गिरे. 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालटोली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और गाड़ी जब्त कर ली. 

पुलिस ने मामले में एफआईआर भी दर्ज की लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी लैंबोर्गिनी ड्राइवर शिवम मिश्रा का इसमें नाम ही नहीं है. जबकि घटना के वायरल वीडियो में आरोपी को गाड़ी से बाहर निकलते साफ देखा जा सकता है. पीड़ितों का कहना है कि पुलिस जानबूझकर आरोपी को बचा रही है क्योंकि उसके पिता बड़े कारोबारी हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस उन पर समझौते का दबाव भी बना रही है.

पुलिस ने क्या बताया?

कानपुर सेंट्रल के डीसीपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया,

Embed

पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर FIR दर्ज की गई है. आजतक समेत कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कार ड्राइवर शिवम मिश्रा को दौरे आते थे. हादसे के दौरान उसे दौरा आया था जिस वजह से कार बेकाबू हो गई थी. हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने बताया कि वो इस बात की भी जांच कर रही है. 

वीडियो: फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में सब-इंस्पेक्टर की जान कैसे गई?

Advertisement

Advertisement

()