The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Uttar pradesh due to heavy rain and storm many lives lost in prayagraj bhadohi fatehpur

आंधी-तूफान से यूपी में तबाही, प्रयागराज समेत कई जिलों में दर्जनों लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई है. सबसे ज्यादा तबाही भदोही और प्रयागराज में हुई है. प्रयागराज में 16 तो भदोही में 11 लोगों की जान जाने की खबर है.

Advertisement
pic
13 मई 2026 (पब्लिश्ड: 11:57 PM IST)
heavy rain and storm many lives lost in prayagraj bhadohi fatehpur
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान से भारी तबाही मची है. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश में 13 मई को कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ आए तूफान ने भारी तबाही मचाई है. भदोही और प्रयागराज से सबसे ज्यादा तबाही की खबर आई है. प्रयागराज में 16 तो भदोही में 11 लोगों की आंधी-तूफान की चपेट में आने से मौत हो गई है. वहीं फतेहपुर में 9 और बदायूं से 5 लोगों की जान जाने की सूचना मिली है. 

प्रयागराज में 16 मौतें

प्रयागराज में भीषण धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के चलते जिले के अलग-अलग हिस्सों में 16 लोगों की जान चली गई. अधिकारियों ने बताया कि हांडिया में सात, फूलपुर में चार, सोरांव में तीन और मेजा में दो लोगों की मौत हुई है. तेज आंधी और तूफान के चलते कई बड़े पेड़ उखड़ गए. प्रयागराज पुलिस लाइन के गेट नंबर 2 के सामने सैंकड़ो साल पुराना नीम का पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर  गया. पेड़ के नीचे एक फॉर्च्यूनर कार समेत कई दो पहिया गाड़ियां दब गईं.

भदोही में 11 लोगों की मौत

भदोही जिले में भी आंधी-तूफान और बारिश का कहर देखने को मिला है. एसपी अभिनव त्यागी के मुताबिक, आंधी तूफान की चपेट में आने से 11 लोगों की जान चली गई है. यहां भी जगह-जगह पुराने पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गए, जिससे आवाजाही भी बाधित हो गई. आंधी इतनी तेज थी कि टीन शेड और सोलर पैनल हवा में उड़ते नजर आए. कई जगह दीवार गिरने के चलते कार और बाइक डैमेज हो गए. एसपी त्यागी ने बताया कि प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है.

बदायूं में आधी तूफान से पांच लोगों की मौत

बदायूं जिले में आंधी तूफान के चलते अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग लड़कियों समेत पांच लोगों की मौत हुई है. जबकि पांच लोग घायल हैं. जिले के बिसोली पुलिस थाना एरिया के सिद्धपुर कैथोली गांव में तूफान के चलते एक झोपड़ी की मिट्टी की दीवार गिर गई. दीवार गिरने से दो लड़कियां मौसमी और रजनी की मौत हो गई. तेज हवा और बारिश शुरू होने के बाद ये लड़कियां दो महिलाओं के साथ बचने के लिए झोपड़ी में गई थीं. दोनों महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हैं.

फतेहपुर में 9 लोगों की मौत

फतेहपुर में भी आंधी तूफान का कहर देखने को मिला. यहां पेड़, बिजली का खंभा और घर गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 9 लोगों की मौत हुई है. इनमें 5 महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तेज आंधी और तूफान के चलते जिले में कई जगहों पर भारी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा आंधी तूफान और भारी बारिश ने कौशांबी, कानपुर और हरदोई जिले में भी भारी तबाही मचाई है. कौशांबी में एक, कानपुर देहात में एक और हरदोई में 2 लोगों की आंधी तूफान की चपेट में आने से मौत हुई है. 

वीडियो: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने दिल्ली प्रदूषण पर क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()