The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • uttar pradesh assembly elections by January 2027 says report

यूपी में इसी साल होंगे विधानसभा चुनाव? ये अभियान बनेगा वजह

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इस बात की अटकलें तेज हैं कि राज्य विधानसभा चुनाव कुछ हफ्तों पहले कराए जा सकते हैं और मार्च के बजाय जनवरी 2027 के अंत तक संपन्न हो सकते हैं।

Advertisement
pic
22 मई 2026 (अपडेटेड: 22 मई 2026, 05:06 PM IST)
UP Election 2027
यूपी में जल्दी हो सकते हैं विधानसभा चुनाव. (फोटो- India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या उत्तर प्रदेश में इस बार चुनाव का मौसम समय से पहले आने वाला है? ऐसी अटकलें हैं कि चुनाव आयोग इसी साल यानी दिसंबर 2026 से यूपी में चुनाव का ऐलान कर सकता है, जो अगले साल जनवरी 2027 तक चलेगा. आमतौर पर यूपी में चुनाव फरवरी-मार्च के महीने में होते हैं. लेकिन हो सकता है कि इस बार ये कुछ हफ्ते पहले करा लिए जाएं. 

इस बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि समय से पहले चुनाव कराने की वजह भारत की जनगणना है.

यूपी में इसी साल चुनाव?

दरअसल, जनगणना का दूसरा फेज फरवरी 2027 में शुरू होना है. ऐसे में जो सरकारी अधिकारी-कर्मचारी जनगणना कराते हैं, वही चुनाव भी कराएंगे. अब दोनों काम एक साथ संभव नहीं हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े तीन जानकारों के हवाले से बताया गया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को कुछ हफ्तों पहले कराने की संभावना है. फरवरी-मार्च 2027 के बजाय ये चुनाव दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच हो सकते हैं. 

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि इस बारे में पुख्ता तौर पर कुछ भी कहने का अधिकार भारतीय चुनाव आयोग के पास है. उत्तर प्रदेश में इससे पहले साल 2022 में 18वीं विधानसभा का चुनाव फरवरी-मार्च में हुआ था. 2012 और 2017 के चुनाव भी फरवरी-मार्च में हुए थे. यूपी की 18वीं यानी मौजूदा विधानसभा की पहली बैठक 23 मई 2022 को हुई थी. इसका पांच साल का कार्यकाल 22 मई 2027 को समाप्त होगा.

HT को चुनाव से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग राज्य विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से 6 महीने पहले तक चुनाव करा सकता है. यही वजह है कि समय से पहले चुनाव की अटकलों से प्रदेश के सियासी महकमे में हलचल बढ़ गई है.

पार्टियां हैं तैयार?

कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने भी साफ कहा है कि वह किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार हैं. यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष विजय पाठक ने कहा कि भाजपा साल भर चौबीसों घंटे काम करती है. एक चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद वो नए चुनाव की तैयारी शुरू कर देते हैं. ऐसे में उनकी पार्टी किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने तो ये तक कह दिया कि सपा न सिर्फ चुनाव के लिए तैयार है बल्कि उसने चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए भी तैयारी कर ली है. 

वीडियो: कॉकरोच जनता पार्टी पर आया शशि थरूर का बयान, क्या व‍िपक्ष टेंशन में है?

Advertisement

Advertisement

()