The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Uttar Pradesh 16 Year Old Killed His Younger Brother Over Wearing Online Shoes First Maharajganj

ऑनलाइन खरीदे जूते पहनने के लिए नाबालिग भाइयों में बहस, बड़े भाई ने छोटे को कैंची से गोदा

जूतों को पहले पहनने की जिद में दोनों भाइयों में झगड़ा शुरू हो गया. देखते ही देखते ये झगड़ हाथा-पाई में बदल गया. इस दौरान सूरज ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और पास पड़ी कैंची से लक्ष्मण पर हमला कर दिया.

Advertisement
pic
pic
प्रगति पांडे
| अमितेश त्रिपाठी
21 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026, 05:00 PM IST)
UP News
नये जूते के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी. (फोटो- Unsplash )
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश में दो नाबालिग भाइयों के बीच नए जूतों को लेकर हुई लड़ाई का दर्दनाक अंत सामने आया है. 16 साल के किशोर पर अपने ही छोटे भाई पर कैंची से गोदकर मार डालने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच नये जूते पहले पहनने की बात पर मारपीट हुई थी. झगड़े के बाद बड़े भाई ने गुस्से में छोटे पर कैंची से हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. नाबालिग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी की तलाश जारी है. 

वारदात महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव स्थित नौका टोला का है. इंडिया टुडे से जुड़े अमितेश त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार, 20 अप्रैल को 16 वर्षीय सूरज शर्मा का ऑनलाइन ऑर्डर किए जूतों की डिलीवरी हुई थी. नए जूते पहले पहनने के लिए उसका 15 साल का छोटा भाई लक्ष्मण जिद करने लगा था.

इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. देखते ही देखते कहा-सुनी हाथापाई में बदल गई. इस दौरान सूरज ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और पास पड़ी कैंची से लक्ष्मण पर हमला कर दिया. कैंची से हुए हमले में मृतक को सिर और हाथ में गंभीर चोट आई और वो वहीं, बेसुध गिर गया. घटना के बाद से ही आरोपी सूरज फरार है.

इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही घुघली पुलिस मौके पर पहुंची.  घायल किशोर लक्ष्मण को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे महाराजगंज जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया.  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की पुष्टि घुघली थानाध्यक्ष (SHO) कुंवर गौरव सिंह ने की. उन्होंने कहा,

‘फिलहाल किसी भी पक्ष से लिखित तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.’

यह भी पढ़ें: मेन चौराहे पर नमाज पढ़ने वाले के बारे में परिवार ने क्या बताया? पुलिस ने भेजा जेल 

खबर लिखे जाने तक नाबालिग आरोपी सूरज शर्मा फरार चल रहा है.  

वीडियो: हिजाब वाली महिला से किसने ID मांग ली?

Advertisement

Advertisement

()