The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • us resident woman tourist assaulted karnataka kodagu homestay accused arrested

कर्नाटक में अमेरिकी महिला से होमस्टे में रेप, वाई-फाई डिसकनेक्ट कर 3 दिनों तक बंधक बनाकर रखा

जब Homestay के मालिक को इस घटना के बारे में पता चला, तो उसने US Women की कोई मदद नहीं दी. इसके बजाए, उसने कथित तौर पर उस अमेरिकी टूरिस्ट को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा.

Advertisement
pic
pic
मानस राज
| सगाय राज
22 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026, 05:03 PM IST)
us resident woman tourist sexual assault rape karnataka kodagu homestay accused arrested
इसी होमस्टे में महिला के साथ रेप किया था (PHOTO- Sagay Raj/India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कर्नाटक के होमस्टे में एक पर्यटक के साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई है. अमेरिका की एक महिला ने आरोप लगाया है कि भारत में उसके साथ रेप हुआ और 3 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया. महिला राज्य के कोडगु स्थित एक होमस्टे में रुकी थी. होमस्टे के ही एक कर्मचारी पर महिला के रेप का आरोप है. पीड़िता ने बताया कि उन्हें 3 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था.

Homestay का मालिक गिरफ्तार

घटना कोडगु जिले के कुट्टा गांव की है. ये जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है. कई विदेशी पर्यटक यहां आते हैं. लेकिन ये घटना न सिर्फ कोडगु, बल्कि पूरे देश को शर्मसार करने वाली है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार हुए दो लोगों में एक व्यक्ति मुख्य आरोपी है. उस पर विदेशी महिला से रेप का आरोप है. आरोपी होमस्टे का कर्मचारी है और झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है. इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में होमस्टे के मालिक को भी गिरफ्तार किया है. उस पर महिला को धमकाने और बंधक  बनाने का आरोप है.

US Tourist का फोन छीन लिया

इस मामले में होमस्टे के मालिक पर भी गंभीर आरोप लगे हैं. इंडिया टुडे से जुड़े पत्रकार सगय राज की रिपोर्ट के मुताबिक जब मालिक को इस घटना के बारे में पता चला, तो उसने महिला की कोई मदद नहीं दी. इसके बजाए, उसने कथित तौर पर उस अमेरिकी टूरिस्ट को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा. यहां तक कि उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया, ताकि वो किसी को कॉन्टैक्ट न कर सके.

us tourist raped
होमस्टे में महिला को 3 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया (PHOTO-Sagay Raj/India Today)

रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना लगभग एक हफ्ते पहले की है. इस घटना के कुछ दिनों बाद महिला मैसूर गई, जहां उसने अमेरिकी दूतावास और अधिकारियों से संपर्क किया. महिला ने अधिकारियों के इस अपराध की पूरी जानकारी दी. इसके बाद अमेरिकी दूतावास हरकत में आया और कर्नाटक पुलिस से संपर्क किया. दूतावास से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले पर जानकारी देते हुए कोडगु के एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कर्मचारी और होमस्टे मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कोर्ट ने दोनों को 3 मई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

वीडियो: चित्रकूट: गैंगरेप पीड़िता ने जान दी, पुलिस के रवैये से आहत थी

Advertisement

Advertisement

()