इनफ्लुएंसर का वजन 220 किलो तो कैब ड्राइवर ने बैठाने से मना किया, सोशल मीडिया पर विवाद
US rapper Dank Demoss News: डैंक डेमोस का वज़न 489 पाउंड (लगभग 221.8 किलो) है. लेकिन उनका कहना है कि उनका वज़न, उन्हें कैब में सवारी करने से नहीं रोकता है. उन्होंने और क्या आरोप लगाया?

अमेरिका की रैपर महिला डैंक डेमोस ने आरोप लगाया है कि शरीर के साइज़ के चलते एक कैब ड्राइवर ने उन्हें अपनी कार में एंट्री देने से मना कर दिया. उन्होंने Lyft नाम की कैब सर्विस देने वाली कंपनी (भारत के ओला-उबर की तरह) के ख़िलाफ़ मुकदमा दायर किया है. साथ ही, डैंक डमोस ने इस घटना का वीडियो टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो वायरल है (Dank Demoss Lyft driver viral video).
भारत में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर भी इसका वीडियो वायरल है. डैंक डेमोस का वज़न 489 पाउंड (लगभग 221.8 किलो) है. लेकिन उनका कहना है कि उनका वज़न, उन्हें कैब में सवारी करने से नहीं रोकता है. फ़ॉक्स को दिए एक इंटरव्यू में डैंक डेमोस बताती हैं कि ‘वजन के आधार पर सर्विस देने से इनकार करने के लिए’ उन्होंने Lyft के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज करवाया है. वो आगे कहती हैं,
वहीं, (Lyft) कंपनी से जब उसके ड्राइवर के रवैये के बारे में पूछा गया, तो उनके प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी मुकदमेबाजी में फंसी घटनाओं पर कॉमेंट नहीं कर सकती. लेकिन वो भेदभाव की निंदा करते हैं. Lyft के प्रवक्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया,
ये भी पढ़ें - जब आत्मा का वजन तोला तो क्या पता चला?
वायरल वीडियो में क्या है?बताते चलें, इस वीडियो को टिकटॉक (भारत में बैन) पर 5 लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग 6 लाख लोग देख चुके हैं. वीडियो को लेकर डैंक डमोस का दावा है कि डेट्रॉयट (अमेरिका के मिशिगन राज्य का शहर) में घटना तब घटी, जब लिफ्ट (Lyft) कंपनी का ड्राइवर अपनी मर्सिडीज-बेंज सेडान लेकर पहुंचा. फिर उसने तुरंत अपने दरवाजे बंद कर लिए.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद डैंक डेमोस कहती हैं, ‘मैं इस कार में फिट हो सकती हूं.’ इस पर ड्राइवर कहता है, ‘मेरा विश्वास करो, आप ऐसा नहीं कर सकतीं. पीछे कोई जगह नहीं. कार के टायर आपका वजन नहीं संभाल पाएंगें. मेरे सामने पहले भी ऐसी स्थिति आई है.’ बताया गया कि ड्राइवर ने डैंक डेमोस से माफ़ी भी मांगी और कहा कि वो राइड रद्द कर रहा है.
ड्राइवर ने डैंक डेमोस को XL साइज़ की कार ऑर्डर करने के लिए भी कहा. ड्राइवर का नाम इब्राहिम बताया गया. ड्राइवर इब्राहिम की इस बात पर डैंक डेमोस ने जवाब दिया, ‘तो क्या हर बड़े (साइज़ में) शख़्स को आप इसलिए मना कर देते हैं, क्योंकि वो आपकी कार में नहीं आ सकते?’ कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि घटना के बाद Lyft ने ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया है.
वीडियो: सेहत: वजन बढ़ने और घटने पर स्ट्रेच मार्क्स क्यों पड़ते हैं?

.webp?width=60)

