'अब स्थिति कंट्रोल से बाहर... ', ईरान पर अमेरिका के हमले से चिंतित यूएन चीफ ने बड़ी बात बोली है
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने तनाव को कम करने की अपील की है. कुछ अन्य देशों ने इन हमलों की निंदा की है. इसे अंतर्राष्ट्रीय कानून और परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का गंभीर उल्लंघन बताया है. आइए जानते हैं, दुनियाभर के नेताओं ने क्या प्रतिक्रिया दी है.

ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले की चर्चा दुनियाभर में है. संयुक्त राष्ट्र (UN) ने तनाव को कम करने की अपील की है. कुछ अन्य देशों ने इन हमलों की निंदा की है. इसे अंतर्राष्ट्रीय कानून और परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का गंभीर उल्लंघन बताया है. आइए जानते हैं, दुनियाभर के नेताओं ने क्या प्रतिक्रिया दी है.
UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चिंता जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा,
क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की है. इसे वैश्विक मानदंडों का उल्लंघन बताया है. मिगुएल ने X पर पोस्ट किया,
वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल ने अमेरिकी हमलों की निंदा की है. उन्होंने इस हमले को सीधे तौर पर इज़रायली प्रभाव से जोड़ा. कहा,
मेक्सिको के विदेश मंत्रालय ने भी तत्काल बातचीत की अपील की. ताकि क्षेत्र में शांति आ सके.
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने ईरान की परमाणु से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं के बारे में चिंता जताई. कहा कि ईरान का परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए ख़तरा है. ऑस्ट्रेलिया ने संयम की ज़रूरत पर जोर दिया. साथ ही, अमेरिकी का समर्थन किया है.
वीडियो: ईरान-इजरायल संघर्ष में क्या करेगा अमेरिका, बताने के लिए ट्रंप 2 हफ्ते लगाएंगे

.webp?width=60)

