The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • upsc result two akanksha singh having same name claiming same rank

UPSC में दो आकांक्षा सिंह का 301वीं रैंक पर दावा, रोल नंबर भी सेम, बस एक अंतर है

UPSC Result: अब किसका दावा सही है, ये दानने के लिए सबसे अच्छा तरीका है रोल नंबर मिलाना. लेकिन चक्कर ये है कि दिल्ली वाली आकांक्षा और बिहार वाली आकांक्षा के एडमिट कार्ड पर एक ही रोल नंबर '0856794' लिखा है.

Advertisement
pic
7 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 03:43 PM IST)
upsc result two girls having same name claiming their rank akanksha singh
दोनों अकांक्षा सिंह का दावा है कि उनकी 301 रैंक आई है (PHOTO-X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

संघ लोकसेवा आयोग यानी यूपीएससी के रिजल्ट आ चुके हैं. देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC में इस बार कुल 958 लोगों का चयन हुआ है लेकिन इसी परीक्षा में एक विवाद भी हो गया है. विवाद दो कैंडिडेट्स के बीच है. दोनों का कहना है कि उनकी इस एग्जाम में 301वीं रैंक आई है. दोनों कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड पर सेम रोल नंबर है. जब यूपीएससी का नतीजा आया तो 301 रैंक के सामने आकांक्षा सिंह का नाम लिखा था. 

बिहार की रहने वाली आकांक्षा सिंह नाम की एक लड़की ने दावा किया कि 301वीं रैंक उसी का आया है. उसे खूब बधाइयां मिलीं. मीडिया में भी उसने सफलता पर अपनी बातें रखीं और खूब सुर्खियां बटोरीं. वह एक और वजहों से चर्चा में रही. दरअसल, वह रणबीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती हैं. यह बात चारों तरफ फैल गई कि ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने IAS की परीक्षा पास कर ली है. 

यहां तक तो सब ठीक था लेकिन तभी दिल्ली में रहने वाली एक और अकांक्षा सिंह सामने आ गईं. ये आकांक्षा सिंह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने भी दावा किया कि 301वीं रैंक उनकी आई है. सच्चाई क्या है? असल में किसकी रैंक और दावा सही है. इसका फैसला तो यूपीएससी करेगा. लेकिन यहां कुछ जरूरी बातों को जानना जरूरी है.

रोल नंबर और एडमिट कार्ड में झोल

किसका दावा सही है और किसका गलत? ये जानने के लिए सबसे अच्छा तरीका है रोल नंबर मिलाना. लेकिन चक्कर ये है कि दिल्ली वाली आकांक्षा और बिहार वाली आकांक्षा के एडमिट कार्ड पर एक ही रोल नंबर '0856794' लिखा है. लेकिन दिल्ली वाली आकांक्षा के एडमिट कार्ड पर जो रोल नंबर लिखा है, वो उसके बारकोड के नंबर 0856794 से मैच करता है जबकि बिहार वाली आकांक्षा का एडमिट कार्ड पर जो रोल नंबर लिखा है, वो उसके बारकोड पर लिखे नंबर 0856569 से मैच नहीं करता.

दिल्ली वाली अकांक्षा सिंह ने क्या कहा?

दिल्ली की रहने वाली आकांक्षा सिंह ने इस पूरे विवाद के बीच इंडिया टुडे से बात की है. उन्होंने अपनी डिटेल्स बताने के साथ फिर दोहराया कि असल में उनकी ही रैंक 301वीं आई है. वो कहती हैं,

मुझे UPSC CSE 2025 एग्जाम में 301 रैंक मिली है. मैं पेशे एक डॉक्टर हूं. मैंने एम्स पटना से पढ़ाई की है. मुझे पता चला है कि एक और लड़की अपना रैंक 301 होने का दावा कर रही है. इसलिए इस वीडियो के जरिए ये क्लियर हो जाए कि मेरी ही रैंक 301 है. क्योंकि एडमिट कार्ड पर रोल नंबर और बारकोड के जरिए सच्चाई बहुत क्लियर है.

फिलहाल दोनों आकांक्षा अपना-अपना दावा कर रही हैं कि उन्होंने यूपीएससी का एग्जाम पास किया है. लेकिन सच्चाई क्या है, इसका फैसला तो यूपीएससी ही करेगा.

वीडियो: UPSC 2025 Result Out: सड़कों पर जश्न मनाते हुए टॉपर्स ने कौन से राज खोल दिए?

Advertisement

Advertisement

()