The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • UPSC 2025: Bihar's Ravi Raj secures AIR 20 despite visual impairment

बिहार के रवि राज देख नहीं पाते, UPSC CSE 2025 में 20वीं रैंक मिली है

UPSC result 2025: बिहार के नवादा के रहने वाले रवि राज देख नहीं पाते हैं. लेकिन नेत्रहीनता अयोग्यता नहीं होती. रवि राज ये साबित करने वाले लोगों में शामिल हो चुके हैं.

Advertisement
Ravi Raj, UPSC 2025, UPSC result 2025
लाल रवि राज की 2024 में UPSC एग्जाम में 182वीं रेंक आई थी. (फोटो-इंडिया टुडे)
pic
रितिका
6 मार्च 2026 (अपडेटेड: 6 मार्च 2026, 11:06 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

UPSC के सिविल सर्विसेज एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट आ गया है. परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. बिहार के रवि राज ने 20वीं रैंक पर अपना नाम लिखवा लिया है. निश्चित ही ये बड़ी कामयाबी है. लेकिन रवि राज की कहानी इस कामयाबी को टॉपर होने से ज्यादा खास बनाती है. रवि राज ने अपनी शारीरिक सीमाओं से आगे जाते हुए UPSC 'फोड़ा' है. 

बिहार के नवादा के रहने वाले रवि राज देख नहीं पाते हैं. लेकिन नेत्रहीनता अयोग्यता नहीं होती. रवि राज ये साबित करने वाले लोगों में शामिल हो चुके हैं. गौरतलब है कि उन्होंने पहली बार यूपीएससी एग्जाम क्रैक नहीं किया है. इससे पहले साल 2024 में भी उनकी 182वीं रैंक आई थी. तब उन्हें भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में इनकम टैक्स कमिश्नर की पॉजिशन मिली थी. 

सितंबर 2025 से रवि राज की नागपुर में ट्रेनिंग चल रही है. मगर इस बीच भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और फिर परीक्षा देकर 182वीं रैंक से छलांग लगाकर सीधा 20वां स्थान हासिल किया.

रवि राज की कामयाबी की कहानी उनकी मां का जिक्र किए बिना अधूरी है. पिछले साल इंडिया टुडे ने रवि राज से बात की थी. तब उन्होंने अपनी मां विभा सिंहा को उनकी ‘आंख और स्क्राबर’ (राइटर) बताया था. रवि राज ने कहा कि उनकी मां रोज स्टडी मटेरियल जोर से पढ़ती थीं. बोले हुए जवाब लिखती थीं. खाना बनाते समय रवि के लिए यूट्यूब लेक्चर चलाया करती थीं. बाद में सवालों के जवाब लिखने और रिकॉर्ड करने में मदद करती थीं. 

रवि रोज 10 घंटे पढ़ाई करते थे. लेकिन उनकी मां उन्हें पढ़ाने के लिए खुद भी पढ़ती थीं और घर-परिवार के काम भी देखती थीं. इसलिए रवि की कामयाबी उनके अकेले की नहीं है. वे अपनी मां के बिना इस मुकाम तक नहीं पहुंच सकते थे. 

एक किसान परिवार से आने वाले रवि राज ने 10वीं तक की पढ़ाई मिर्जापुर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल से की. नवादा के एसएन इंटर कॉलेज से 12वीं और एसआरएस कॉलेज से 2021 में पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की. उन्होंने 69वीं BPSC परीक्षा भी दी थी, जिसमें उनकी 490 रैंक आई थी, जिसके बाद वो रेवेन्यू ऑफिसर बने थे.

ये भी पढ़ें: UPSC Results 2025: कोटा के अनुज अग्निहोत्री बने नंबर वन, टॉप 10 कैंडिडेट के नाम जानें

UPSC सिविल सर्विस 2025 प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी. इसके बाद मेन्स एग्जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया. चयनित उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को खत्म हुए थे.

958 सफल उम्मीदवारों में से 180 उम्मीदवारों का चयन इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), 55 उम्मीदवारों का चयन इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) और 150 का चयन इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के लिए हुआ है. इसके अलावा 507 लोगों का चयन 'ग्रुप A' सेंट्रल सर्विसेज और 195 लोगों का 'ग्रुप B' सर्विसेज के लिए हुआ है.

वीडियो: UPSC 2025 का रिजल्ट आया, टॉप 10 में किसने बनाई जगह?

Advertisement

Advertisement

()