The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • uppsc additional private secretary recruitment cancelled no candidate qualified

UPSC से हार्ड साबित हुई UPPSC की ये परीक्षा, सारे कैंडिडेट फेल, एक भी पद नहीं भरा

यूपी लोक सेवा आयोग की एडिशनल प्राइवेट सेक्रेट्री भर्ती में दूसरे चरण की परीक्षा में एक भी अभ्यर्थी निर्धारित मानक पूरा नहीं कर सका. इसके चलते 331 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है.

Advertisement
pic
2 जून 2026 (पब्लिश्ड: 11:51 PM IST)
UPPSC, Uttar Pradesh Public Service Commission
यूपीपीएससी ने 331 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. (फोटो- India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश में एक ऐसी परीक्षा हुई है, जिसमें 4 हजार से ज्यादा लोगों ने पेपर दिया लेकिन पास कोई भी नहीं हुआ. 331 पदों के लिए भर्ती होनी थी. तीन चरणों की परीक्षा थी, लेकिन एक भी अभ्यर्थी दो चरण से आगे नहीं बढ़ पाया. लिहाजा, तीन साल से चल रही भर्ती की कवायद को बंद करते हुए आयोग ने सारी वैकेंसी निरस्त कर दी.

हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC) के एडिशनल पर्सनल सेक्रेट्री की परीक्षा की. साल 2023 की इस भर्ती में पहले चरण की परीक्षा 7 जनवरी 2024 को हुई थी. इसका रिजल्ट 4 मार्च 2024 को आया था. 5889 उम्मीदवार ये पेपर पास करके दूसरे चरण के लिए चुने गए थे. 

दूसरे चरण की परीक्षा 28 जून 2024 से 18 जुलाई 2024 के बीच लखनऊ में दो सेशन में कराई गई थी. इसमें 4240 लोग शामिल हुए थे. परीक्षा के इस सेशन में हिंदी शॉर्टहैंड यानी आशुलेखन और हिंदी टाइपिंग की परीक्षा होती है. इनका पूर्णांक क्रमशः 75 और 25 होता है. नियम कहते हैं कि हिंदी शॉर्टहैंड में अभ्यर्थी की स्पीड कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट की होनी चाहिए. 

s
आयोग ने पदों को निरस्त कर दिया है. (फोटो- India Today)

आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण के 4 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों में से कोई भी बिना गलती के 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टाइपिंग नहीं कर पाया. इसलिए आयोग ने किसी भी अभ्यर्थी को दूसरे चरण की परीक्षा में योग्य घोषित नहीं किया. यानी तीसरे चरण की परीक्षा के लिए कोई पास नहीं हो पाया.

नतीजा, भर्ती के सभी 331 वैकेंसी को रद्द कर दिया गया. आयोग ने कहा है कि जल्दी ही उम्मीदवारों के मार्क्स और अन्य जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी.

अपर निजी सचिव का पद

अपर निजी सचिव यानी एडिशनल प्राइवेट सेक्रेट्री एक ग्रुप-बी/क्लास-II लेवल का प्रशासनिक पद है. ये सचिवालय या सरकारी विभागों में उच्च अधिकारियों की मदद के लिए होते हैं. आधिकारिक पत्रों, नोट्स, रिपोर्ट आदि तैयार करने का काम करते हैं. फाइलिंग और डॉक्युमेंट्स के रख-रखाव की जिम्मेदारी भी इन्हीं के हाथों में होती है. तमाम विभागों के बीच संवाद और कार्यों का समन्वय भी इन्हीं का काम होता है.

वीडियो: सूर्या मर्डर केस के आरोपी असद के बारे में पड़ोसियों का खुलासा, 'गलत टाइप का...'

Advertisement

Advertisement

()