The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • up two gangster stomach pain excuse escaped from jail later got caught

'साहब, बहुत तेज पेट दर्द हो रहा है', बहाना बनाकर हवालात से गायब हुए यूपी के 2 इनामी गैंगस्टर

Siddharthnagar News: एसपी अभिषेक महाजन ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हज़ार के इनामी दो अभियुक्तों अतुल उर्फ इंद्र कपूर और मोहम्मद रकीब को गिरफ्तार किया गया था. वो चकमा देकर भाग निकले, कुछ घंटों बाद उन्हें दोबारा अरेस्ट किया गया.

Advertisement
pic
pic
शुभम कुमार
| अनिल कुमार
9 मार्च 2026 (अपडेटेड: 9 मार्च 2026, 02:37 PM IST)
two gangster escaped from up jail
उत्तर प्रदेश में दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले के एक थाने से दो इनामी अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर नौ-दो ग्यारह हो गए. सुबह करीब 6 बजे की बात है. ज़िले का शोहरतगढ़ थाना, जहां 7 मार्च की रात को पुलिस ने दो गैंगस्टर को हिरासत में लिया था. अगली सुबह कोर्ट में पेशी थी, लेकिन उससे पहले दोनों पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक़, एक संतरी (सिपाही) हवालात के बाहर पहरा दे रहे थे. अभियुक्तों ने मौका देखकर पेट दर्द का बहाना बनाया और लॉकअप खुलवा लिया. जिसके बाद संतरी और अभियुक्तों के बीच झड़प हुई. लेकिन आरोपी अपने मिशन में कामयाब हो गए. संतरी ने तुरंत थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी. 

जानकारी मिलते ही सिद्धार्थनगर के एसपी अभिषेक महाजन ने SOG इंस्पेक्टर मिथिलेश और थाना प्रभारी नवीन के नेतृत्व में टीम का गठन किया. टीम ने घेराबंदी कर 2 घंटे के अंदर ही दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. 

दोनों इनामी अभियुक्तों अतुल उर्फ़ इंद्र कपूर और मोहम्मद रकीब पर 25-25 हज़ार रुपये का इनाम है. दोनों शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नीबी दोहनी गांव के रहने वाले हैं. एसपी अभिषेक महाजन ने बताया कि गैंगस्टर को पकड़ने वाली टीम को घोषित इनाम दिया जाएगा. 

पुलिस ने क्या बताया?

सिद्धार्थनगर के एसपी अभिषेक महाजन ने बताया,

7 मार्च की रात को दोनों अभियुक्त अतुल उर्फ़ इंद्र कपूर और मोहम्मद रकीब को शोहरतगढ़ थाने में पुलिस कस्टडी में रखा गया था. लेकिन सुबह होते ही पेट दर्द का बहाना बनाकर दोनों ने भागने की कोशिश की, जिसमें संतरी के कपडे भी फट गए. बाद में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया जिसके बाद दोनों को चौधरी लॉन के पीछे वाले खेत से पकड़ लिया गया. संतरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. 

अतुल के खिलाफ शोहरतगढ़ थाने में 15 और रकीब के खिलाफ 6 आपराधिक मुक़दमे दर्ज हैं, जिसके तहत उनकी गिरफ़्तारी हुई थी. दोबारा पकड़े जाने पर दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 121(2), 262 और 132 के तहत पुलिस पर हाथ उठाने और पुलिस कस्टडी से भागने के आरोप में नया मुकदमा दर्ज किया गया है. 

वीडियो: फरीदाबाद जेल में आतंकी की हत्या मामले में रोहित गोदारा गैंग की एंट्री!

Advertisement

Advertisement

()