The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • UP Police on Maha Kumbh Sadhu Drugged Misbehaved With Minor Girl Claims

क्या कुंभ में साधुओं ने बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाकर गलत काम किया? यूपी पुलिस ने सच बता दिया

UP Police ने कहा है कि इस तरह की अफवाहें ना फैलाई जाएं. इससे पहले, जो वीडियो वायरल हुआ, उसके आख़िर में पुलिस अधिकारी आसपास के लोगों से बात करते दिखे. साथ ही, बच्ची और साधू को अपने साथ लेकर जाती दिखे. क्या है पूरी कहानी?

Advertisement
UP Police maha kumbh girl
पुलिस का कहना है कि बच्ची का वीडियो गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है. (फ़ोटो - सोशल मीडियो)
pic
हरीश
21 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2025, 02:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महाकुंभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो के ज़रिए दावा किया रहा है कि महाकुंभ मेले में एक साधु ने बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया (Sadhu minor girl Maha Kumbh Mela). लेकिन अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने इसे ‘फेक न्यूज़’ बताया है. साथ ही, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही है.

मामला क्या है?

वीडियो द न्यूज़ ट्रैकर- TNT नाम के यू-ट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया. इसमें रिपोर्ट कहता दिख रहा है,

Image embed

रिपोर्ट ने बच्ची को ख़ुद रेस्कयू करने का दावा किया. बच्ची ने अपने पिता का नाम प्रेमचंद मौर्या बताया. उसका कहना था कि वो भदोही ज़िले की रहने वाली है. वहीं, जब बच्ची से पूछा गया कि क्या वो घर जाना चाहती है और अपने पिता से बात करना चाहती है, तो उसने इनकार कर दिया. वहीं, वीडियो के आख़िर में पुलिस अधिकारी आसपास के लोगों से बात करते दिखे. साथ ही, बच्ची और साधू को अपने साथ लेकर जाती दिखे.

ये भी पढ़ें - प्रयागराज महाकुंभ: IIT वाले बाबा पर जूना अखाड़ा ने लगाया बैन

पुलिस ने बताया- फ़ेक न्यूज़

इसी वीडियो के आधार पर कई लोगों ने दावा किया था कि महाकुंभ मेले में साधु ने बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ ग़लत व्यवहार किया. इसी पर पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है. IPS वैभव कृष्ण (जो प्रयागराज में कुंभ के DIG हैं) ने घटना पर कहा कि इसे लेकर किए जा रहे दावे झूठे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा,

Image embed
Image embed

वैभव कृष्ण ने एक सोशल मीडिया यूज़र का पोस्ट शेयर किया और लिखा कि ‘आपके ख़िलाफ़ FIR दर्ज कर ली गई है और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.’

वीडियो: महाकुंभ मेले से भीषण आग, DM ने बताई वजह

Advertisement

Advertisement

()