The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • UP minister Dharampal Singh garbage to gold remark Meerut Akhilesh Yadav rection

कूड़े से बिजली नहीं, ‘सोना’ बनेगा! यूपी के मंत्री ने दिया बयान, अखिलेश ने मजे ले लिए

Akhilesh Yadav on UP minister: विवाद बढ़ा, तो मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपना एक और बयान अपने X अकाउंट पर शेयर किया. इसमें उन्होंने जो बोला, उसे मंत्री जी की सफाई के तौर पर देखा जा रहा है.

Advertisement
Akhilesh Yadav on UP minister garbage to gold remark
अखिलेश यादव (बाएं) ने धरमपाल सिंह (दाएं) पर निशाना साधा है. (फ़ोटो- PTI/@dharampalbjpmla)
pic
हरीश
27 मई 2025 (पब्लिश्ड: 12:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह ने दावा किया है कि मेरठ में जल्द ही ‘कचरे को सोने में बदलने’ वाली मशीन लगाई जाएगी (Dharampal Singh garbage to gold remark). इसे लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने धर्मपाल सिंह पर कटाक्ष किया. इसके बाद धर्मपाल सिंह का एक और बयान आया है, जिसे सफाई के तौर पर देखा जा रहा है.

Dharampal Singh सिंह क्या बोले?

धर्मपाल सिंह उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री और बरेली की आंवला सीट से विधायक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के दौरान वो मेरठ दौरे पर पहुंचे थे. यहां उन्होंने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए अनोखा बयान दिया. कहा,

Image embed

जैसे ही नेताजी का ये वीडियो वायरल हुआ, तो इसे विपक्षी पार्टियों ने लपक लिया और उनकी मौज लेने लगे.

Akhilesh Yadav ने किया कटाक्ष

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि BJP में दूर फेंकने का कम्पीटिशन चल रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा,

Image embed

अखिलेश यादव ने मंत्री धर्मपाल सिंह से मांग की है कि वो वो पहले कन्नौज में बने-बनाए काउ मिल्क प्लांट को ही चलाएं. दूध-किसानों के लिए कुछ आमदनी की व्यवस्था कर दें. फिर ‘कूड़े से सोना बनाने की मशीन’ की बात करें.

UP Minister की सफाई

विवाद बढ़ा, तो मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपना एक और बयान अपने X अकाउंट पर शेयर किया. इसमें वो बोल रहे हैं,

Image embed

उन्होंने आगे कहा,

Image embed
Image embed

मंत्री धर्मपाल सिंह ने आगे कहा कि वो नासमझ लोग हैं, जो उनके बयान को राहुल गांधी के बयान की तरह बता रहे हैं.

वीडियो: DU कॉलेज की प्रिंसिपल ने क्लास को गोबर से लीपा, तो DUSU अध्यक्ष ने उनके ऑफिस में गोबर फेंका

Advertisement

Advertisement

()