The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • UP Man Cry For Help Video Saudi Arabia Security Indian Embassy Reacts

'पासपोर्ट रख लिया...मैं मर जाऊंगा', यूपी के शख्स ने सऊदी अरब से लगाई मदद की गुहार

सऊदी अरब में फंसे शख्स का दावा है कि उसका पासपोर्ट जमा कर लिया गया है और उसे भारत नहीं आने दिया जा रहा है.

Advertisement
UP man cry for help from Saudi
सऊदी अरब में मौजूद भारतीय दूतावास ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. (फोटो- सोशल मीडिया)
pic
हरीश
25 अक्तूबर 2025 (पब्लिश्ड: 08:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सऊदी अरब में मौजूद भारतीय दूतावास ने उस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें एक युवक खुद को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का बताते हुए कई दावे कर रहा है. वो कहता है कि उसे खाड़ी देश में ‘बगैर उसकी मर्जी के’ रखा गया है. दूसरी तरफ, सऊदी पब्लिक सिक्योरिटी इस वीडियो को फर्जी बता रहा है. ये वीडियो ऐसे समय में सामने आया, जब सऊदी अरब ने बरसों पुराने कफाला सिस्टम को खत्म करने का फैसला लिया है.

वीडियो में क्या?

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक रेत के मैदान में है और उसके पीछे एक ऊंट खड़ा है. वो रोते हुए भोजपुरी में बोलता है,

Image embed

युवक ने वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की. वो मदद की गुहार लगाते हुए कहता है

Image embed
Image embed

इस वीडियो को दिल्ली में मौजद क्रिमिनल मामलों की वकील कल्पना श्रीवास्तव ने पोस्ट किया है, जिसे पौने दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग करते हुए लिखा,

Image embed

कल्पना ने लोगों से वीडियो को शेयर करने की अपील की, ताकि अधिकारियों को उस व्यक्ति का पता लगाने और सहायता करने में मदद मिल सके.

India in Saudi Arabia की प्रतिक्रिया

वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, सऊदी अरब में मौजूद भारतीय दूतावास ने एक्स पर कहा,

Image embed

दूतावास ने वकील कल्पना श्रीवास्तव से वीडियो के सोर्स से अतिरिक्त जानकारी मांगने का आग्रह किया. और आगे लिखा,

Image embed

Image embed
सऊदी अरब में मौजूद भारतीय दूतावास ने दी प्रतिक्रिया.
सऊदी अरब ने क्या कहा?

सऊदी पब्लिक सिक्योरिटी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,

Image embed

Image embed
सऊदी पब्लिक सिक्योरिटी का बयान.
 कफाला सिस्टम क्या है?

घटना ऐसे समय में हुई है, जब सऊदी अरब ने कफाला सिस्टम को खत्म कर दिया है. ये फैसला प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों के लिए एक अहम मोड़ है, जिनमें से अधिकांश भारत और अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से हैं.

कफाला सिस्टम नौकरी की स्पॉन्सरशिप व्यवस्था है, जो कई खाड़ी देशों में लागू है. इस सिस्टम में जब कोई विदेशी कामगार खाड़ी देशों में जाता है, तो उसे एक स्थानीय व्यक्ति या कंपनी के अंडर रहना पड़ता है. आपका वीजा, नौकरी, वहां रहने की मंजूरी और यहां तक कि देश छोड़ने की अनुमति भी आपके मालिक यानी कफील के हाथ में होती है.

आप बिना कफील की इजाजत के न तो नौकरी बदल सकते हैं और न ही अपने देश वापस आ सकते हैं. ज्यादातर मामलों में आपका पासपोर्ट भी कफील के पास ही रहता है.

वीडियो: राजस्थान थप्पड़ कांड: SDM छोटू लाल शर्मा के निलंबन के बाद भावुक वीडियो से पलटा मामला

Advertisement

Advertisement

()