The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • UP BJP office woman grab leader collar over money dispute Maharajganj

महिला ने चलते इवेंट में बीजेपी नेता का गिरेबान पकड़ा, चप्पल उठा ली, फिर...

UP BJP office incident: महिला ने आरोप लगाया कि पदाधिकारी ने उससे ‘लाखों रुपये’ लिए थे, जो उसने वापस नहीं किए. इससे तंग आकर वो इवेंट में अपने बेटे के साथ पहुंची थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला, जिसके बाद प्रोग्राम आगे शुरू हो सका. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
pic
19 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 05:18 PM IST)
UP slap incident BJP office
वीडियो में महिला पदाधिकारी का कॉलर पकड़ती नजर आ रही है. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यालय में बड़ा हंगामा हो गया. BJP ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने पार्टी के एक पदाधिकारी का कॉलर पकड़ लिया. मारने के लिए अपनी चप्पल भी उठाई. 

महिला ने आरोप लगाया कि पदाधिकारी ने उससे ‘लाखों रुपये’ लिए थे, जो उसने वापस नहीं किए. इससे तंग आकर वो इवेंट में अपने बेटे के साथ पहुंची थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला, जिसके बाद प्रोग्राम आगे शुरू हो सका. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

इंडिया टुडे से जुड़े अमितेश त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 18 मार्च को नौतनवा कस्बे में स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में हुई. ऑफिस में नॉमिनेटेड पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों को बधाई देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. प्रोग्राम शुरू हो पाता उससे पहले ही महिला अपने बेटे के साथ पहुंचती है और पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर देती है.

महिला ने आरोप लगाया कि उसने पदाधिकारी को LIC के नाम पर करीब साढ़े चार लाख रुपये जमा किए थे. लेकिन उन्होंने (पदाधिकारी) पैसे LIC कार्यालय में जमा नहीं कराए. वो काफी समय से अपने पैसे मांग रही है. इस बात से तंग आकर वो इवेंट में बेटे के साथ पहुंची.

घटना के वीडियो में दिख रहा है कि कार्यक्रम में पहुंचते ही महिला पदाधिकारी का कॉलर पकड़ लेती है. नेता पीछे मुड़ता है और महिला के दोनों हाथ पकड़ लेता है. तभी पीछे से आवाज आती है कि ‘मारो इसे, मारो.’ मामला बढ़ता देख कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोग बीचबचाव करने आते हैं. इस दौरान महिला भी चिल्लाती है कि 'मेरा पैसा लिया है.'

इसी बीच हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई. उसने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और विवाद कर रहे लोगों को ऑफिस से बाहर भेजा. तब जाकर कार्यक्रम आगे बढ़ सका. पूर्व प्रत्याक्षी व पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने बताया कि मनोनीत सभासद एवं मंडल अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर अचानक विवाद हो गया. अगर पहले से मामले के बारे में पता होता, तो शायद ऐसी स्थिति नहीं आई होती. 

उन्होंने बताया कि महिला और पदाधिकारी दोनों भाजपा से ही हैं. पूरी कोशिश की जाएगी कि मामले का जल्द से जल्द समाधान करा दिया जाए. ताकि आगे किसी प्रकार का विवाद न रहे.

वीडियो: केदारनाथ जाने के लिए सारा अली खान को देना होगा सनातनी होने का सबूत

Advertisement

Advertisement

()