The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • UN Chief Dials S Jaishankar Shehbaz Sharif As Jittery Pakistan Sounds 24 to 36 Hours Strike Alert

बढ़ते तनाव के बीच UN की एंट्री, जयशंकर और शहबाज शरीफ को फोन मिलाया

UN talks with India and Pakistan: भारतीय विदेश मंत्री S Jaishankar और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shahbaz Sharif को United Nations से कॉल आया था, अलग-अलग. इनके बीच क्या बातचीत हुई?

Advertisement
S Jaishankar and Shahbaz Sharif
UN ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे/रॉयटर्स)
pic
रवि सुमन
30 अप्रैल 2025 (पब्लिश्ड: 01:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव (India Pakistan Tension) के बीच, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने दोनों देशों से अलग-अलग बात की है. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में जानकारी में दी. उन्होंने लिखा कि UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उन्हें फोन किया था.

विदेश मंत्री ने लिखा,

Image embed
Image embed

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से भी बात हुई

इसके बाद UN ने भी एक बयान जारी किया. इससे पता चला कि एंटोनियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी फोन मिलाया था. उन्होंने अपने बयान में लिखा,

Image embed

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद तालिबान और भारत के बीच जो बातें हुईं, सुन पाकिस्तान की टेंशन बढ़ जाएगी

पाकिस्तानी मंत्री का दावा- 24 से 36 घंटों में भारत हमला कर सकता है

इस बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने 30 अप्रैल की सुबह कहा कि भारत अगले 24 से 36 घंटों के भीतर पड़ोसी देश पर सैन्य हमला कर सकता है. तरार ने दावा किया कि उनके पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है. उन्होंने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान खुद ही आतंकवाद का शिकार रहा है. और पहलगाम आतंकी हमले के मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की पेशकश करता है.

वीडियो: पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में टूरिस्ट स्पॉट्स पर नो एंट्री

Advertisement

Advertisement

()