The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Two British tourists served ‘leave India’ notice Pro Palestine posters in Pushkar Rajasthan

टूरिस्ट वीजा पर पुष्कर देखने आए विदेशियों ने फिलिस्तीन के पोस्टर लगा दिए, फिर...

British tourists leave India notice: राजस्थान के पुष्कर में दो विदेशी नागरिकों को जल्द भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है. बताया गया कि उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर फिलिस्तीन के समर्थन और इजरायल के विरोध में पोस्टर लगाए थे.

Advertisement
British tourists leave India notice
सीईडी राजेशी मीना ने विदेशी नागरिकों को दिया नोटिस. (सांकेतिक तस्वीरें- इंडिया टुडे और एपी)
pic
रितिका
3 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 3 फ़रवरी 2026, 11:44 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजस्थान के पुष्कर में दो विदेशी नागरिकों को ‘भारत छोड़ो' नोटिस जारी किया गया है. आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर फिलिस्तीन के समर्थन और इजरायल के विरोध में पोस्टर लगाए थे. मामले की सूचना मिलते ही पुष्कर CID स्टाफ एक्टिव हुआ और उन्होंने दोनों विदेशी नागरिकों को जल्द भारत छोड़ने का नोटिस थमा दिया. उनके खिलाफ इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत कार्रवाई की गई है.

दोनों पुरुष और महिला नागरिक ब्रिटेन के रहने वाले हैं. एक का नाम लुईस गेब्रियल डी है. महिला का नाम अनुएशी एम्मा क्रिस्टीन है. दोनों भारत में टूरिस्ट वीजा पर लगभग 1 महीना पहले आए थे और तब से पुष्कर में रह रहे थे.

इंडिया टुडे से जुड़े चंद्रशेखर शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जनवरी को लुईस और अनुएशी ने पुष्कर में अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर फिलिस्तीन के सपोर्ट और इजरायल के विरोध में छोटे-छोटे पोस्टर लगाए थे. पुष्कर में बड़ी संख्या में इजरायली पर्यटक आते हैं. यहां एक चाबाद हाउस भी है जो यहूदी धर्म के प्रसार, शिक्षा और यात्रियों के लिए आध्यात्मिक घर के रूप में काम करता है. 

रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल विरोधी पोस्टर की सूचना मिलते ही CID यूनिट पुष्कर ने दोनों की पहचानकर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (CID, अजमेर जोन) राजेश मीणा ने बताया,

“दोनों नागरिकों ने लोकल प्रिंटिंग प्रेस से कुछ टेंप्लेट निकलवाए थे. और उन्हें पुष्कर की कुछ सड़कों पर चिपकाने की कोशिश की थी. जब उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने कहा कि वे सोशल मीडिया पर फिलिस्तीन की तस्वीरें देखकर थोड़ा भावुक हो गए थे. इसके लिए इजरायल की विरोध में पोस्टर लगाए. इस काम के लिए उन्होंने माफी भी मांगी है.”

अधिकारी ने बताया कि 2 फरवरी को दोनों को औपचारिक रूप से 'लीव इंडिया' नोटिस जारी कर तुरंत देश छोड़ने के निर्देश दिए गए. उनके खिलाफ इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत कार्रवाई की गई है. CID ने पोस्टर प्रिंट करने वाले को भी बुलाकर पाबंद किया है.

राजेश मीणा ने बताया कि जो लोग वीजा टूरिस्ट पर आते हैं, उनके लिए कुछ नियम होते हैं. वो किसी पॉलिटिकल या अन्य चीज में शामिल नहीं हो सकते. इसी के तहत इन्हें लीव इंडिया नोटिस दिया गया है. अगर आगे भी यह ऐसी किसी एक्टिविटी में शामिल हुए, तो उन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है. फिलहाल, पुलिस की मदद से इन स्टीकर को हटवा लिया गया है.

वीडियो: 'बाबा' शब्द पर बवाल बढ़ा, मोहम्मद दीपक के सपोर्ट में आया एक शख्स, बजरंग दल ने क्या किया?

Advertisement

Advertisement

()