The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Twisha sharma death case psychiatrist who treated twisha confirm she gone to his clinic

'वो मेरे क्लिनिक आई थीं...', ट्विशा शर्मा का इलाज करने वाला साइकेट्रिस्ट सामने आया

ट्विशा शर्मा के ससुराल वालों का कहना है कि वो मेंटली स्टेबल ‘नहीं’ थीं और उनकी थेरेपी चल रही थी. हालांकि अब तक ये बात साबित नहीं हो पाई है. इस बीच कथित तौर पर उनका इलाज करने वाले साइकेट्रिस्ट ने बताया है कि ट्विशा उनके क्लिनिक में गई थीं.

Advertisement
pic
pic
आनंद कुमार
| रवीश पाल सिंह
19 मई 2026 (पब्लिश्ड: 11:40 PM IST)
Twisha sharma death case psychiatrist
साइकेट्रिस्ट डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी ने बताया कि ट्विशा इलाज के लिए उनके क्लिनिक गई थी. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के ससुराल वालों ने उनकी मेंटल कंडीशन को लेकर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि ट्विशा मेंटली स्टेबल ‘नहीं’ थीं और उनकी थेरेपी चल रही थी. हालांकि अब तक ये बात साबित नहीं हो पाई है. इस बीच कथित तौर पर उनका इलाज करने वाले साइकेट्रिस्ट ने बताया है कि ट्विशा उनके क्लिनिक में गई थीं.

साइकेट्रिस्ट ने बताया ट्विशा क्लिनिक आई थी

आजतक से बातचीत में डॉक्टर सत्यकांत त्रिवेदी ने बताया है कि ट्विशा उनके क्लिनिक में इलाज के लिए गई थीं. लेकिन उन्होंने मरीज की प्राइवेसी का हवाला देते हुए इलाज के बारे में कुछ भी डिटेल शेयर करने से इनकार कर दिया है.

डॉक्टर ने क्या-क्या बताया?

- ट्विशा मेरे यहां ट्रीटमेंट के लिए आई थीं. ⁠लेकिन एक डॉक्टर होने के नाते मैं मरीज़ की निजता भंग नहीं कर सकता.

- ⁠इसलिए मैं आपको यह नहीं बता सकता कि उन्होंने क्या ट्रीटमेंट लिया और मैंने उन्हें कौन सी दवाइयां प्रिस्क्राइब कीं.

- केस बहुत सेंसेटिव है और एक प्रोफेशनल होने के नाते मुझे अगर कोर्ट या पुलिस बुलाएगी तो मैं उनसे ज़रूर कोर्स ऑफ़ ट्रीटमेंट शेयर करूंगा, पर मीडिया के साथ नहीं.

- ⁠हां मैंने ट्विशा को काउंसलर का नंबर भी दिया था ताकि वो आगे उनसे परामर्श ले सकें.

- ⁠हम लोग हर पेशेंट को काउंसलर के पास भी भेजते हैं, आगे की ट्रीटमेंट और काउंसलिंग के लिए.

- ⁠आजकल की लाइफ स्टाइल में तनाव और मूड स्विंग बहुत आम हो चुका है. ⁠मैं किसी का नाम नहीं लूंगा और ना ही मैं पर्टिकुलर इनकी बात कर रहा हूं. लेकिन हमारे क्लिनिक में प्रेग्नेंसी के समय या शादी में तनाव की शिकायत लेकर भी पेशेंट आते हैं. मैं इससे ज़्यादा ट्विशा केस में आपसे बात नहीं कर सकता.

भोपाल में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत में SIT की जांच तेज हो गई है. मामले के मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है. इससे पहले पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. 

वीडियो: ट्विशा शर्मा केस में CCTV फुटेज खोलेगा राज़? पति समर्थ सिंह भी आया नजर

Advertisement

Advertisement

()