The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • twisha sharma death case mother in law accused giribala neglected police notice ccctv fault revealed too

Twisha Case: 3 नोटिस के बाद भी सास ने नहीं दर्ज कराया बयान, CCTV फुटेज पर भी सवाल

Twisha death case update: गिरिबाला सिंह को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी गई थी. पुलिस ने 3 बार नोटिस भेजा है, लेकिन वह सामने नहीं आईं. मुख्य आरोपी ट्विशा का पति समर्थ अभी भी फरार है.

Advertisement
pic
pic
शुभम कुमार
| विभावरी दीक्षित
22 मई 2026 (अपडेटेड: 22 मई 2026, 02:15 PM IST)
Twisha death case update
गिरिबाला सिंह पुलिस नोटिस के बाद भी बयान दर्ज करने नहीं जा रही हैं. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को पुलिस अब तक 3 बार थाने में हाजिर होने का नोटिस भेज चुकी है. लेकिन वो बयान दर्ज कराने नहीं गईं. उन्हें जांच में सहयोग करने समेत कई शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दी गई थी.  बावजूद इसके वो नोटिस नज़रअंदाज़ कर रही हैं. मुख्य आरोपी यानी ट्विशा का पति समर्थ अभी भी फरार है. पुलिस ने उसके ऊपर 30 हज़ार का इनाम रखा है. मौत को 9-10 दिन हो गए हैं. 

एक सवाल सीसीटीवी फुटेज को लेकर भी उठ रहा है. ट्विशा की मौत कथित तौर पर 12 मई को हुई थी. लेकिन वीडियो में तारीख 10 मई लिखी है. इस पर गिरिबाला का कहना है कि उनके DVR सिस्टम यानी Digital Video Recorder में कुछ Technical इशू है. रिटायर्ड जज और केस में सह-आरोपी गिरिबाला सिंह का दावा है कि उनका DVR असल फुटेज में 2 दिन, 2 घंटे और 20 मिनट पीछे का समय दिखाता है. इसकी कहानी अभी साफ़ नहीं है. 

समर्थ को भी मिलेगी जमानत?

एक अपडेट ये भी है कि फरार चल रहे समर्थ सिंह ने अग्रिम ज़मानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. आरोपी पति की अग्रिम ज़मानत की याचिका पर 22 या 25 मई को सुनवाई हो सकती है. समर्थ के वकील मृगेंद्र सिंह ने कहा,  

‘मृतक के परिवार ने सास और पति पर अनर्गल आरोप लगाए हैं. इस बीच न सिर्फ प्रिंट और डिजिटल मीडिया बल्कि सोशल मीडिया के ज़रिए भी मानसिक तनाव बनाया जा रहा है.  हमें लगता है कि मध्य प्रदेश में निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी इसलिए हम CBI जांच की मांग करेंगे.’

ट्विशा केस से जुड़े कई सवालों के अभी भी जवाब नहीं

पहला: मौत से पहले आखिरी 60 मिनट में क्या हुआ?
रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल के जिस घर में ट्विशा की मौत हुई वहां 8 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. लेकिन फिर भी जहां ट्विशा की मौत हुई, वहां कोई कैमरा नहीं था. वो करीब एक घंटा छत पर थी, वहां क्या हुआ, इसका कोई जवाब नहीं है. दूसरी तरफ ट्विशा के परिवार का आरोप है कि मौत में इस्तेमाल हुई बेल्ट से छेड़छाड़ की गई है.

दूसरा सवाल: मौत के तुरंत बाद हॉस्पिटल क्यों नहीं ले गए?
AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहती है कि ट्विशा को रात 12.05 पर लाया गया, वो भी मृत अवस्था में. AIIMS का कहना है कि रात 10.30 बजे के करीब ही ट्विशा की मौत हो गई थी. जब मौत 10.30 बजे हुई तो अस्पताल पहुंचने में इतनी देर क्यों हुई?

तीसरा सवाल: ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने किस-किस को कॉल किया?
गिरिबाला सिंह खुद भी जज रह चुकी हैं. ऐसे में उनके ऊपर आरोप हैं कि वो बचने के लिए अपने कनेक्शन का इस्तेमाल कर रही हैं. दैनिक भास्कर ने एक रिपोर्ट छापी जिसमें दावा किया जा रहा है कि गिरिबाला ने ट्विशा की मौत के बाद कई सारे जजों को कॉल किया था. उसमें से एक नंबर डिस्ट्रिक्ट जज का भी है. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विशा के पिता ने 46 नंबरों की लिस्ट दी है, जिस पर गिरिबाला की बात हुई थी, वो भी ट्विशा की मौत के बाद. यहां तक कि गिरिबाला ने कथित तौर पर CCTV इंस्टॉल करने वाले विनोद वाणी और रोहित विश्वकर्मा को भी कॉल किया. क्यों किया? इसका जवाब किसी के पास नहीं.

यहां एक सवाल और है कि जब गिरिबाला सिंह पुलिस का कहना नहीं मान रही हैं तो उनपर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा है? बता दें, ट्विशा नोएडा की रहने वाली थी. 2024 में डेटिंग ऐप के ज़रिए भोपाल के समर्थ सिंह से मिली थी. दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी कर ली थी. और, शादी के ठीक पांच महीने बाद ट्विशा ने जान दे दी. ट्विशा के परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था. ससुराल पक्ष का कहना है कि ट्विशा मानसिक रूप से बीमार और ड्रग एडिक्ट थी. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ड्रग के कोई सबूत नहीं मिले हैं.

वीडियो: ट्विशा शर्मा मामले पर खुशबू पाटनी ने लड़कियों से क्या अपील की?

Advertisement

Advertisement

()