The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Twisha Sharma death case CBI arrested Retired judge Giribala Singh

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला गिरफ्तार

Giribala Singh arrested: ट्विशा शर्मा मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये गिरफ्तारी मध्य प्रदेश हाई की तरफ से सिंह को पहले दी गई अग्रिम जमानत रद्द करने के बाद हुई है.

Advertisement
pic
28 मई 2026 (अपडेटेड: 28 मई 2026, 06:20 PM IST)
Giribala Singh arrested
ट्विशा शर्मा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ट्विशा शर्मा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने 28 मई की दोपहर गिरफ्तार कर लिया. ये गिरफ्तारी मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के गिरिबाला को निचली अदालत की तरफ से मिली राहत को रद्द करने के बाद हुई है.

ट्विशा 12 मई को अपने ससुराल वाले घर में मृत पाई गई थीं. 15 मई को मामले में FIR दर्ज की गई. उसी दिन, भोपाल के एक ट्रायल कोर्ट ने गिरिबाला सिंह को अंतरिम जमानत दे दी थी, जिसे हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया. 

मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के जस्टिस देवनारायण मिश्रा ने 15 मई को जारी जमानत आदेश को रद्द करते हुए बार-बार लगाए गए आरोपों, जांच में सहयोग न करने, अपराध की गंभीर प्रकृति और ट्रायल कोर्ट की तरफ से सबूतों की ठीक से जांच न करने का हवाला दिया. 

गिरिबाला सिंह पर दहेज हत्या के लिए धारा 80(2), पति या रिश्तेदारों द्वारा महिला के साथ क्रूरता के लिए धारा 85 और धारा 3(5) के तहत आरोप लगाए गए हैं. रिटायर्ड जज का बेटा और मृतक का पति समर्थ सिंह CBI की हिरासत में हैं.  

CBI ने कोर्ट में क्या-क्या बताया?

इंडिया टुडे से जुड़ी सृष्टि की रिपोर्ट के मुताबिक, CBI ने गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी से ठीक एक दिन पहले MP हाई कोर्ट को उनकी भूमिका के बारे में काफी कुछ बताया था. CBI ने कहा था…

-ट्विशा के शरीर पर चोट के निशान थे. लेकिन उनके ससुराल वालों ने इस बारे में कोई सफाई नहीं दी है.

- जांच रिपोर्ट से साफ है कि ट्विशा को लगी चोटें, फंदे से शव को नीचे उतारते समय नहीं लग सकतीं.

- गिरिबाला सिंह ने सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए, वीडियो रिकॉर्डिंग का एक चुनिंदा छोटा सा हिस्सा सोशल मीडिया पर लीक कर दिया.

- जब ट्विशा के गर्भवती होने की बात सामने आई, तो गिरिबाला सिंह और समर्थ ने उसके चरित्र पर शक किया. और उसे जबरदस्ती अबॉर्शन करवाने के लिए मजबूर किया. ये WhatsApp चैट से पता चलता है.

- बयानों के अनुसार, एक से ज्यादा मौकों पर दहेज की मांग की गई थी. उनका दावा था कि शादी के समय दिया गया दहेज उनके ‘लेवल’ के मुताबिक नहीं था.

वकील ने लगाए थे सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप

मामले की सुनवाई के दौरान ट्विशा शर्मा के पिता के वकील ने दावा किया कि आरोपी सास ने घटनास्थल के साथ छेड़छाड़ की थी. उन्होंने कहा कि गिरिबाला सिंह एक रिटायर्ड ज्यूडिशियल ऑफिसर है और उन्होंने साइबर क्राइम, साइबर फॉरेंसिक व डिजिटल सिग्नेचर टेक्नोलॉजी और क्राइम सीन मैनेजमेंट की स्पेशल ट्रेनिंग ली है. उन्होंने अपनी स्किल का इस्तेमाल घटना स्थल पर छेड़छाड़ में किया. 

गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द करने के फैसले पर पीड़ित के पिता नव निधि शर्मा ने न्यायपालिका और न्याय की लड़ाई में परिवार का साथ देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया. 

वीडियो: जोफ्रा आर्चर ने IPL Eliminator में ट्रैविस हेड और ईशान किशन को फंसाया

Advertisement

Advertisement

()