ट्विशा शर्मा केस के इस गवाह से 'समर्थ के दोस्तों' ने मारपीट की?
नीरज दुबे का आरोप है कि 30 मई को 4-5 लोगों ने उनके साथ मारपीट की. ये घटना कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है. नीरज का आरोप है कि समर्थ के दोस्त संदीप भट्टाचार्य और उसके साथ 4-5 लोगों ने उनसे मारपीट की. आरोपियों ने ‘जान से मारने’ की धमकी देते हुए कहा, 'तू मामले में गवाह क्यों बन रहा है?'.

ट्विशा शर्मा मौत मामले में गवाह के साथ मारपीट का आरोप लग रहा है. आरोप लगाने वाले शख्स का नाम नीरज दुबे है. उनका कहना है कि उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई है. जिन पर मारपीट का आरोप है वो ट्विशा के पति 'समर्थ सिंह के दोस्त' बताए जा रहे हैं.
इंडिया टुडे से जुड़े धर्मेंद्र साहू की रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज दुबे का आरोप है कि 30 मई को 4-5 लोगों ने उनके साथ मारपीट की. ये घटना कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है. नीरज का आरोप है कि समर्थ के दोस्त संदीप भट्टाचार्य और उसके साथ 4-5 लोगों ने उनसे मारपीट की. आरोपियों ने ‘जान से मारने’ की धमकी देते हुए कहा, 'तू मामले में गवाह क्यों बन रहा है?'.
नीरज दुबे कटारा हिल्स इलाके में सांची पार्लर चलाते हैं. ये पार्लर ट्विशा के ससुराल यानी समर्थ के घर के पास ही है. नीरज के मुताबिक, मामले की शुरुआती जांच के दौरान SIT ने पंचनामा तैयार किया था, उसमें उन्हें गवाह बनाया गया था. नीरज ने बताया कि उन्होंने मारपीट के संबंध में पुलिस को आवेदन दिया है. लेकिन, नीरज का ये भी आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं गई है. हालांकि पुलिस ने भरोसा दिया कि कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है.
इससे पहले 29 मई को CBI ने ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 2 जून तक की रिमांड पर लिया था. रिमांड खत्म होने से पहले CBI, समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को लेकर एक बार फिर उनके घर पहुंची. यहां पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया गया. CBI ये समझने की कोशिश कर रही है कि ट्विशा को फंदे से किस तरह नीचे उतारा गया था. क्राइम सीन रिक्रिएशन में एक डमी इस्तेमाल किया गया जिसका वजन और लंबाई ट्विशा के बराबर था.
वीडियो: ट्विशा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी पति समर्थ ने घटना वाली रात के बारे में क्या बताया?

