The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • twisha sharma case updates Bhopal giribala judges

ट्विशा की मौत के बाद सास गिरिबाला ने जजों और CCTV वालों को किया फोन? लिस्ट में कई बड़े नाम

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह खुद भी जज रह चुकी हैं. उनके ऊपर आरोप हैं कि वो बचने के लिए अपने कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल कर रही हैं. आरोप है कि गिरीबाला सिंह ने 13 मई यानी ट्विशा की मौत के बाद कई सारे जजों को कॉल किया था.

Advertisement
pic
21 मई 2026 (अपडेटेड: 21 मई 2026, 10:28 AM IST)
Bhopal court said in twisha sharma case said no second autopsy but look for preservation for body
ट्विशा शर्मा की बॉडी 9-10 दिनों से भोपाल एम्स में रखी हुई है (PHOTO-India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक केस जो आसानी से सुलझाया जा सकता था, उसमें इतने लूपहोल्स हैं कि अब CBI जांच की मांग हो रही है. 21 मई तक ट्विशा शर्मा की मौत को 9-10 दिन हो गए हैं लेकिन अंतिम संस्कार अभी तक नहीं हुआ. ट्विशा का शव भोपाल AIIMS की मॉर्चरी में रखा हुआ है. बॉडी खराब ना हो इसलिए उसे -80 डिग्री सेल्सियस में रखने की जरूरत है. लेकिन ट्विशा की बॉडी -4 डिग्री सेल्सियस पर रखी हुई है. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल में कहीं भी कम टेंपरेचर पर बॉडी को सुरक्षित रखने की सुविधा नहीं है. ट्विशा की फैमिली की मांग है कि उसका दूसरी बार पोस्टमार्टम कराया जाए. लेकिन कोर्ट इसकी इजाजत नहीं दे रहा. अभी तक जीता-जागता इंसान कोर्ट के चक्कर लगाता था. लेकिन अब लाश भी कोर्ट के आदेश के इंतजार में पड़ी है. खैर, ट्विशा शर्मा की सास गिरीबाला सिंह जो कि रिटायर्ड जज हैं, उन्हें भी केस में आरोपी बनाया गया है.

ये अलग बात है कि गिरीबाला सिंह को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है. वो मीडिया के सामने खुल कर अपने इंटरव्यू दे रही हैं. पिछले 9-19 दिनों से केस का दूसरा मुख्य आरोपी ट्विशा का पति समर्थ सिंह फरार है. पुलिस ने उसकी जानकारी देने वाले के लिए पहले 10 हजार का इनाम रखा था. लेकिन इसे अब बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया गया है. पुलिस भी जनता के भरोसे बैठी है. एक महिला जिसने अपनी जान दे दी, उसकी बॉडी 10 दिनों से पड़ी है, लेकिन पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ पाई.

गिरिबाला सिंह ने कई ‘जजों’ को फोन किया!

गिरीबाला खुद भी जज रह चुकी हैं. उनके ऊपर आरोप हैं कि वो बचने के लिए अपने कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल कर रही हैं. दैनिक भास्कर में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गिरीबाला ने 13 मई यानी ट्विशा की मौत के बाद कई सारे जजों को कॉल किया था. उसमें से एक नंबर डिस्ट्रिक्ट जज का भी है. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विशा के पिता ने 46 नंबरों की लिस्ट दी है, जिन पर गिरीबाला की बात हुई थी. लिस्ट में एक नंबर जांच एजेंसी के बड़े पद पर बैठे एक जस्टिस का भी है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन नंबरों पर कई बार लगातार कॉल किया गया था.

CCTV वालों के भी कॉल किया गया

जो लिस्ट ट्विशा के पिता ने दी है, उसमें सीसीटीवी इंस्टॉल करने वाले लोगों के भी नंबर हैं. यानी मौत के बाद गिरीबाला ने कथित तौर पर सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल करने वाले विनोद वाणी और रोहित विश्वकर्मा को भी कॉल किया. गिरिबाला ने ये कॉल क्यों किया? इसका जवाब किसी के पास नहीं. आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ की गई है. सीसीटीवी में ट्विशा शाम के 7 बजकर 20 मिनट पर अकेली छत पर जाती दिख रही है. उस समय तक वो नॉर्मल लग रही थी. फिर करीब एक घंटे बाद तीन लोग CCTV में ट्विशा को नीचे लाते दिख रहे हैं. नीचे आने का समय है 8 बजकर 19 मिनट है. यानी ट्विशा लगभग एक घंटे तक छत पर अकेली थी. इस एक घंटे में उसके क्या हुआ? इसका कोई जवाब नहीं है.

CM Mohan Yadav से मिले ट्विशा के पिता

20 मई को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने रिटायर्ड सैनिकों के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की. सीएम मोहन यादव ने आश्वासन दिया कि अगर कोर्ट दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश देता है, तो उनकी सरकार पार्थिव शरीर को दिल्ली AIIMS तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी. इसके अलावा ट्विशा के पिता ने गवर्नर को भी लेटर लिखा है. इस लेटर में गिरिबाला सिंह को कंज्यूमर फोरम से हटाने की मांग की है. साथ ही केस में CBI जांच की मांग भी की जा रही है.

Dating App के जरिए हुई थी शादी

ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी. 2024 में वो डेटिंग ऐप के जरिए भोपाल के समर्थ सिंह से मिली थी. इसके बाद परिवार की रजामंदी से दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी कर ली थी. शादी के ठीक पांच महीने बाद ट्विशा ने जान दे दी. मौत के बाद ट्विशा की कुछ चैट सामने आई जिसमें वो बार-बार अपने परिवार को बता रही है कि उसका मानसिक शोषण (mental harassment) किया जा रहा है.

चैट में वो कह रही थी कि वो फंस गई है. परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को परेशान किया जाता था और प्रेग्नेंसी की बाद उसके कैरेक्टर पर भी सवाल उठाए गए. दूसरी तरफ ससुराल पक्ष का दावा है कि ट्विशा Mentally Unstable हो गई थी और ड्रग एडिक्ट भी थी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ड्रग्स लेने के कोई निशान या सबूत नहीं मिले हैं. वहीं एक्शन की बात करें, तो दोनों आरोपी खुले घूम रहे हैं. सास अग्रिम जमानत पर है जबकि पति फरार है. 

वीडियो: ट्विशा शर्मा केस में इतने सारे लूपहोल्स, CCTV फुटेज ने पूरा केस उलझा दिया

Advertisement

Advertisement

()