The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • the incidents when bollywood stars and directors ere attacked saif ali khab nasiruddin shah

वो मौके जब बॉलीवुड हस्तियों पर हुआ जानलेवा हमला, एक को तो देश छोड़ना पड़ गया था

Saif Ali Khan Attack Update: बॉलीवुड एक्टर Saif Ali Khan पर जानलेवा हमला हुआ है. इससे पहले भी Nasiruddin Shah, Rakesh Roshan और Rajiv Rai पर जानलेवा हमला हो चुका है.

Advertisement
the incidents when bollywood stars and directors ere attacked saif ali khab nasiruddin shah
एक्टर नसीरूद्दीन शाह और राकेश रोशन पर भी हमला हो चुका है (PHOTO- IMDB)
pic
मानस राज
16 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 01:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 15 और 16 जनवरी की बीच रात दो बजे चाकू से हमला (Saif Ali Khan Attacked) हुआ है. हमला उनके बांद्रा स्थित घर में हुआ है. उनके शरीर पर कई बार वार किया गया. इलाज के लिए उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के बाहर भी कुछ दिनों पहले फायरिंग हुई थी. इस घटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था. लेकिन बॉलीवुड जगत की हस्तियों पर हमला होना कोई नई बात नहीं है. अतीत में भी कई ऐसे मौके आए हैं, जब कलाकारों पर हमला हुआ. 

नसीरुद्दीन शाह

1977 की बात है. 'भूमिका' फिल्म की शूटिंग चल रही थी. एक्टर नसीरुद्दीन शाह और उनके दोस्त एक्टर ओम पुरी एक रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खा रहे थे. तभी उस रेस्टोरेंट में उनके एक पुराने दोस्त एक्टर जसपाल आए. अपनी एक किताब में नसीरुद्दीन शाह ने लिखा था कि उनके और जसपाल के बीच पहले से ही कुछ मतभेद चल रहे थे. नसीरुद्दीन शाह लिखते हैं,

Image embed

नसीर आगे लिखते हैं 

Image embed

इस घटना की जानकारी तुरंत डायरेक्टर श्याम बेनेगल को दी गई क्योंकि नसीर उन्हीं की फिल्म शूट कर रहे थे, और अगले दिन उन्हें वापस से शूट पर जाना था. उन्हें कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया पर कुछ घंटे बाद जसलोक हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया. नसीर बताते हैं कि दो दिन पुलिस कस्टडी में रहने के बाद जसपाल को बेल पर छोड़ दिया गया. इस बेल का इंतजाम फिल्ममेकर सईद अख्तर मिर्जा ने किया था. बकौल नसीर, सईद का शुरु से ही जसपाल की तरफ झुकाव रहा था.

पर ये मामला यहीं नहीं थमा. घटना के बाद जसपाल ने नसीर से मुलाकात की. उस समय नसीर घर पर अकेले थे. दरवाजा खोलने पर उन्होंने देखा की जसपाल वहां खड़ा है. नसीर को थोड़ा डर लगा और वो कुछ भी करने या कहने से हिचकिचा रहे थे. पर जसपाल अंदर आए, अपनी सिगरेट जलाई और आराम से बैठ गए जबकि नसीर वहीं खड़े रहे. नसीर कहते हैं कि जसपाल ने न उनसे कोई माफ़ी मांगी, न ही ऐसा कोई शब्द बोला. जसपाल ने कहा कि जो कुछ हुआ उसमें कुछ भी पर्सनल नहीं था. उसने अल-पचीनो की फिल्म गॉडफादर से प्रभावित होकर ऐसा किया था. जसपाल के मुताबिक ये एक क्लास वॉर था. 

राजीव राय

मोहरा, गुप्त और विश्वात्मा जैसी नामी फिल्मों के डायरेक्टर राजीव राय पर अंडरवर्ल्ड ने हमला करवाया था. इस हमले का ऐसा असर हुआ कि राजीव राय ने भारत छोड़ यूके में शरण ले ली. 1997 की बात है. राजीव राय अपनी फिल्मों की वजह से फेमस हो चुके थे. खासकर उनकी मूवी बॉबी देओल स्टारर गुप्त ने खूब तारीफ बटोरी थीं. 

कहते हैं कि राजीव राय को इसके बाद अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम से धमकियां मिली थीं. इसे देखते हुए पुलिस ने उन्हें सुरक्षा भी दी थी. एक शाम राजीव राय कॉमर्स सेंटर ऑफिस स्थित अपने ऑफिस से निकल रहे थे. इसी दौरान 5 हमलावरों ने उनपर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. राजीव राय के बॉडीगार्ड्स ने भी जवाबी फायर किया जिसमें एक हमलावर घायल हो गया. पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया. पर इस हमले का राजीव राय पर ऐसा असर हुआ कि वो देश छोड़कर परिवार समेत यूके चले गए.

राकेश रोशन

साल 2000 की बात है. ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म से ऋतिक रोशन का करियर एक नई ऊंचाई पर चला गया. ये उनके करियर की पहली फिल्म थी. उनके पिता राकेश रोशन इस फिल्म के लेखक और डायरेक्टर थे.

फिल्म ने रिलीज़ होते ही सिनेमाघरों में धूम मचा दी. और इसी कारण अंडरवर्ल्ड के टारगेट पर आ गए डायरेक्टर राकेश रोशन. रिलीज़ के कुछ ही दिनों बाद 14 जून, 2000 को उन पर हमला हुआ. उस समय राकेश अपने तिलक रोड, सैंटाक्रूज़ स्थित ऑफिस के पास थे. उसी समय 2 अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

राकेश रोशन को बाएं हाथ और सीने में गोली लगी. हमलावर गोली चलाने के बाद तुरंत घटनास्थल से फरार हो गए. राकेश रोशन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी जान बच गई. बाद में सामने आई जानकारी से पता चला कि डायरेक्टर राकेश रोशन पर हमला ‘बुदेश गैंग’ ने करवाया था. इस घटना का ऋतिक रोशन पर ऐसा असर हुआ कि उन्होंने फिल्मों से संन्यास लेने का फैसला कर लिया. पर घर आने पर परिवार ने उन्हें समझाया कि ऐसा करने पर हमलावर समझेंगे कि वो जीत गए हैं, लिहाजा कुछ समय के ब्रेक के बाद ऋतिक रोशन फिर से फिल्में करने लगे.

(यह भी पढ़ें: सैफ अली खान पर जानलेवा हमला, घर में घुसे चोर ने चाकू से हमला किया, अस्पताल में भर्ती)

वीडियो: 'मुन्नी बदनाम' गाने के लिए दबंग की, सलमान खान ने गाना ही छीन लिया- सोनू सूद

Advertisement

Advertisement

()