The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Telangana CM Revanth Reddy Had to take a loan of 4000 crores from RBI to pay salaries

तेलंगाना के CM कर्मचारियों से बोले, "सैलरी के लिए RBI से 4 हजार करोड़ कर्ज लिया है, भत्ते मत मांगो"

Telangana CM Revanth Reddy ने कहा कि कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए RBI से 4000 करोड़ का रुपये का कर्ज लिया गया है. उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे अभी बकाया महंगाई भत्ता (DA) मांगने पर जोर न दें.

Advertisement
Telangana CM Revanth Reddy Had to take a loan of 4000 crores from RBI to pay salaries
CM रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना नकदी संकट से जूझ रहा है (फोटो: आजतक)
pic
अर्पित कटियार
18 मार्च 2025 (अपडेटेड: 18 मार्च 2025, 12:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

तेलंगाना के CM ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार कर्ज के बोझ और नकदी संकट का सामना कर रही है (Telangana CM Revanth Reddy). उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से 4000 करोड़ का रुपये का कर्ज (हैंड लोन) लिया गया है. साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से अपील की है कि वे अभी बकाया महंगाई भत्ता (DA) मांगने पर जोर न दें. 

सोमवार, 17 मार्च को राज्य विधानपरिषद में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार, कर्मचारियों की है. इसलिए वे वित्तीय हालत से जुड़े सभी तथ्य और आंकड़े उनके सामने रखेंगे. ताकी पारदर्शिता बनी रहे. उन्होंने कहा,

Embed

उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की महंगाई भत्ते की मांग पूरी तरह जायज है. लेकिन अभी उनकी सरकार के लिए हर महीने की पहली तारीख को कर्मचारियों को सैलरी देना भी मुश्किल पड़ रहा है. आगे उन्होंने कहा,

Embed

ये भी पढ़ें: 'नंगा करके परेड करवाऊंगा... ' तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने किन पत्रकारों को दी ये चेतावनी?

पूर्व CM पर लगाए आरोप

इस दौरान CM रेवंत रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री ‘के चंद्रशेखर राव’ पर राज्य की वित्तीय हालत को बिगाड़ने का भी आरोप लगाया. वहीं, भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री केटी रामा राव ने CM रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा, 

Embed

बता दें कि इससे पहले 12 मार्च को एक कार्यक्रम के दौरान CM रेड्डी ने कहा था कि राज्य के राजस्व का बड़ा हिस्सा हर महीने सैलरी, पेंशन और पिछली BRS सरकार के दौरान लिए गए भारी कर्ज को चुकाने में खर्च हो जाता है.

वीडियो: पत्रकारों पर क्यों भड़क गए तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी? सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है मामला!

Advertisement

Advertisement

()