बड़े भाई तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर करने पर तेजस्वी क्या बोले?
Tejashwi Yadav ने कहा है कि ये सब जो कुछ भी हो रहा है वो अच्छा नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को RJD से 6 सालों के लिए निकाल दिया है. साथ ही उन्हें परिवार से भी निकाल दिया है. इस मामले पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और तेजप्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का भी बयान आया है. उन्होंने कहा है कि वो इस तरह की चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकते.
उन्होंने कहा है,
बहन रोहिणी आचार्य की भी प्रतिक्रिया आईइस मामले पर तेजप्रताप की बहन रोहिणी आचार्य ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा है,
लालू यादव ने पार्टी से क्यों निकाला?25 मई की दोपहर को 3:09 बजे लालू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा,
उन्होंने आगे लिखा
इस मामले पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और तेजप्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव का भी बयान आया है. उन्होंने कहा है कि लालू यादव पार्टी के नेता हैं और उन्होंने अपना फैसला एक्स पोस्ट के माध्यम से सुना दिया है.
ये सब शुरू कैसे हुआ?इस विवाद की शुरुआत तेजप्रताप के एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई. 24 मई को तेजप्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया गया. इसमें एक तस्वीर लगी थी जिसमें तेजप्रताप एक लड़की के साथ दिख रहे हैं. पोस्ट में लिखा गया कि तेजप्रताप इस लड़की के साथ 12 सालों से रिलेशनसिप में हैं.
इस सूचना के बाहर आते ही सुर्खियां बनने लगीं. लेकिन फिर 24 मई को 10:56 बजे तेजप्रताप के अकाउंट से एक और पोस्ट किया गया.
इसमें उन्होंने लिखा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था और पोस्ट की गई तस्वीर भी एडिट की गई थी.
विस्तार से पढ़ें: लालू ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप को RJD से निकाला, परिवार से भी बेदखल किया
वीडियो: Bihar: मुजफ्फरपुर में लोगों ने थाना घेरा, तेजस्वी यादव ने पुरानी घटना याद दिला दी

.webp?width=60)

