The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Tej Pratap Yadav Reaction After Expelled From Party And Family Tejaswi Yadav

पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप का पहला पोस्ट भाई तेजस्वी के लिए

इस बीच Tej Pratap Yadav को उनके मामा सुभाष यादव का साथ मिला है. उन्होंने कहा है कि तेज प्रताप जब तक खुद सामने आकर अपनी बात नहीं रखते, तब तक उनको गलत नहीं कहा जा सकता. उन्होंने इस मामले को लेकर Tejaswi Yadav पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
Tej Pratap Yadav
तेज प्रताप यादव को 6 साल के लिए RJD से निकाल दिया गया है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)
pic
अनिकेत कुमार
font-size
Small
Medium
Large
27 मई 2025 (पब्लिश्ड: 06:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पार्टी और परिवार से बाहर किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया है. उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) को पिता बनने की बधाई दी है. तेज प्रताप ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है,

Image embed
Image embed

क्यों चर्चा में हैं तेज प्रताप?

पिछले दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद तेज प्रताप चर्चा में आ गए. 24 मई को उनके अकाउंट से एक लड़की की तस्वीर पोस्ट की गई थी. साथ ही कैप्शन में लिखा गया कि तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव नाम की लड़की पिछले 12 साल से रिलेशनशिप में हैं. 

Image embed
तेजप्रताप के अकाउंट से किया गया पोस्ट.

हालांकि, कुछ घंटों के बाद तेज प्रताप ने एक और पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है और कोई उनकी तस्वीरों को एडिट करके उनके परिवार को परेशान और बदनाम कर रहा है.

Image embed
तेजप्रताप का पोस्ट.
लालू यादव ने पार्टी और परिवार से निकाला

तेज प्रताप के रिलेशनशिप और उनके सोशल मीडिया हैकिंग के बारे में चर्चा हो ही रही थी कि इसी बीच लालू यादव का एक एक्स पोस्ट सामने आया. 25 मई की दोपहर को उन्होंने लिखा कि वे अपने बड़े बेटे (तेज प्रताप यादव) को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल रहे हैं. उन्होंने तेज प्रताप को अपने परिवार से भी बाहर किए जाने की घोषणा की.

लालू ने लिखा कि तेज प्रताप की गतिविधियां गैर जिम्मेदाराना हैं. ये लोक आचरण और उनके परिवार के मूल्यों के संस्कारों के खिलाफ है.

Image embed
लालू यादव का पोस्ट.

तेज प्रताप के भाई तेजस्वी यादव और बहन रोहिणी आचार्य ने इस फैसले को सही बताया. तेजस्वी ने कहा कि तेज प्रताप जो कुछ भी कर रहे हैं वो ठीक नहीं है और उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. वहीं, रोहिणी ने कहा कि तेज प्रताप अपनी आलोचना के लिए खुद ही जिम्मेदार हैं.

तेज प्रताप को मिला मामा का साथ

हालांकि तेज प्रताप को दूसरे रिश्तेदारों से समर्थन मिला है. उनके मामा सुभाष यादव ने कहा है कि तेज प्रताप जब तक खुद सामने आकर अपनी बात नहीं रखते, तब तक उनको गलत नहीं कहा जा सकता. सुभाष ने कहा है कि तेज प्रताप को किसी से डरने की जरूरत नहीं है, उन्हें सामने आना चाहिए. उन्होंने इस मामले को लेकर तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

मामा सुभाष ने कहा है,

Image embed

सुभाष यादव ने तेज प्रताप के पार्टी से निकाले जाने पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने सवाल उठाया कि इससे पहले तेज प्रताप ने इतनी उद्दंडता की, तब तो उनको नहीं निकाला गया, लेकिन एक फोटो सामने आने भर से कार्रवाई कर दी गई.

ये भी पढ़ें: '12 साल की रिलेशनशिप' से पहले तेज प्रताप की वो हरकतें जिनसे लालू परिवार असहज हुआ!

अनुष्का यादव के भाई का बयान

तेज प्रताप के अकाउंट से 24 मई को जिस अनुष्का यादव की तस्वीर पोस्ट की गई थी, उनके भाई आकाश यादव का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि इस घटना से अनुष्का का 'चरित्र हनन' हुआ है, लालू यादव को इसको तुरंत रोकना चाहिए. उन्होंने आगे कहा,

Image embed

उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा,

Image embed

आकाश ने कहा कि वो इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे कि तेज प्रताप और अनुष्का की शादी हुई है या नहीं. 

वीडियो: पति तेज प्रताप के आरोपों पर ऐश्वर्या ने तोड़ी चुप्पी, इन विवादों का किया जिक्र

Advertisement

Advertisement

()