The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • TCS Nashik case nida khan denied interim relief from trial court

प्रेग्नेंसी का हवाला काम नहीं आया, निदा खान को अंतरिम जमानत से कोर्ट का इनकार

नासिक यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण केस में आरोपी TCS कर्मचारी निदा खान अंतरिम राहत के लिए नासिक के एक कोर्ट में पहुंची थी. कोर्ट ने उनको राहत देने से इनकार कर दिया. अब इस मामले में 27 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी. निदा खान फिलहाल फरार चल रही हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

Advertisement
pic
pic
आनंद कुमार
| दिव्येश सिंह
20 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 12:08 AM IST)
TCS Nashik sexual harassment conversion nida khan
TCS नासिक केस में आरोपी निदा खान को कोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिली है. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के नासिक की एक कोर्ट में 20 अप्रैल को TCS धर्मांतरण केस में आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. कोर्ट ने फरार चल रही निदा खान को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया. उनके वकील ने मेडिकल ग्राउंड पर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई तक अंतरिम सुरक्षा के लिए आवेदन दिया था. अब कोर्ट 27 अप्रैल को अग्रिम जमानत याचिका और अंतरिम राहत याचिका दोनों पर सुनवाई करेगी.

निदा खान के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनकी मुवक्किल प्रेग्नेंट हैं और इसी आधार पर अंतरिम राहत मांगी. सरकारी पक्ष ने इस याचिका का कड़ा विरोध किया. मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष और पीड़िता के वकील दोनों ने अपना लिखित जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा. कोर्ट ने उनके आवेदन को स्वीकार करते हुए 27 अप्रैल तक का समय दिया है. अदालत ने साफ किया कि अगली तारीख पर सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही अंतरिम जमानत पर फैसला सुनाया जाएगा. फिलहाल निदा खान को किसी भी तरह की राहत नहीं मिली है.

TCS नासिक में नौकरी करने वाली 26 साल की निदा खान यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण केस में आरोपी है. इस केस में कुल 8 आरोपी हैं. बाकी 7 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि निदा खान अभी भी फरार चल रही हैं. निदा खान के पिता ने उन पर लगे आरोपों को गलत बताया है. उनका कहना है कि उनकी बेटी को झूठे केस में फंसाया जा रहा है. वो एक साजिश का शिकार हो रही है. यह मामला असली मुद्दों से भटकाने के लिए बनाया गया है.

इस बीच मामले की जांच के लिए गठित ATS ने निदा खान की तलाश तेज कर दी है. पुलिस हिरासत में लिए गए उनके पति से पूछताछ के बाद उनके संभावित ठिकानों की जानकारी मिली है. निदा खान नासिक की TCS यूनिट में काम कर रही थीं. करीब दो महीने पहले उनका ट्रांसफर मुंबई के मलाड और हीरानंदानी इलाके के ऑफिस में कर दिया गया था. मामले में नाम सामने आने के बाद, उनको नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है. 

वीडियो: TCS के CEO ने पहली बार निदा खान पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()