The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Tamil Nadu Minister TRB Rajaa says women in North India still judged by husbands, sparks row

'उत्तर भारत में औरतों को आज भी इंसान नहीं मानते...', तमिलनाडु के मंत्री के विवादित बयान पर बवाल

DMK Leader TRB Rajaa Statement on North India Women: तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने उत्तर भारतीय महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की है. अब उनके इस बयान पर एक बार फिर नॉर्थ बनाम साउथ होता दिख रहा है.

Advertisement
TN Minister TRB Rajaa On Women Treatment In North India
तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा. (फोटो- इंडिया टुडे)
pic
रिदम कुमार
26 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 04:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

तमिलनाडु के उद्योग मंत्री और DMK नेता टीआरबी राजा ने उत्तर भारतीय महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की है. उनका कहना है कि उत्तर भारत में महिलाओं को उनके पति से जोड़कर देखा जाता है. जबकि दक्षिण भारत में ऐसा नहीं है. अब उनके इस बयान पर एक बार फिर नॉर्थ बनाम साउथ होता दिख रहा है. एक तरफ जहां राजा को इस बयान पर उनकी पार्टी के कई नेताओं का समर्थन मिला है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है.

टीआरबी राजा ने चेन्नई के एथिराज विमिन कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान कहा,

Embed

उन्होंने आगे कहा, 

Embed

DMK नेताओं ने किया राजा का समर्थन

DMK के वरिष्ठ नेता टीकेएस एलंगोवन ने टीआरबी राजा की बात का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, 

Embed

'ये यूपी की महिलाओं का अपमान'

DMK नेताओं की इस टिप्पणी पर विवाद होते दिख रहा है. BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा, 

Embed
Embed

यह पहली बार नहीं है उत्तर बनाम दक्षिण की बहस छिड़ी हो. इस साल की शुरुआत में तमिलनाडु के वरिष्ठ मंत्री दुरई मुरुगन ने भी विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि यहां (दक्षिण में) एक पुरुष एक महिला से शादी करता है. लेकिन उत्तर भारत में कई पुरुष एक महिला से शादी करते हैं, जो कि उनकी संस्कृति है. 

वीडियो: कोर्ट में आज: तमिलनाडु के गवर्नर पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला दिया है?

Advertisement

Advertisement

()